iPhone यूजर्स के लिए आ गया Truecaller का धांसू फीचर, स्‍पैम कॉल्‍स की होगी छुट्टी! जानें

ट्रूकॉलर ने उसके ऑटो-ब्‍लॉक स्‍पैम फीचर को आईफोन्‍स के लिए पेश कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 14:17 IST
ख़ास बातें
  • ट्रूकॉलर का स्‍पैम ब्‍लॉक फीचर अब आईफोन्‍स पर
  • अभी प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स कर पाएंगे इस्‍तेमाल
  • खुद ब खुद रिजेक्‍ट हो जाएगी स्‍पैम कॉल

iOS 18 अपडेट कर चुके यूजर्स लेटेस्‍ट Truecaller वर्जन 13.12 पर इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

ट्रूकॉलर ऐप (Truecaller) का एक फीचर जो अभी तक सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए था, अब आईफोन (iPhone) पर भी आ गया है। कंपनी ने लेटेस्‍ट ट्रूकॉलर अपडेट के बाद ऑटो-ब्‍लॉक स्‍पैम फीचर (Auto-block spam feature) को आईफोन्‍स के लिए पेश कर दिया है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि यूजर को स्‍पैम कॉल रिजेक्‍ट करने की जरूरत नहीं होती। ट्रूकॉलर ऐप भी स्‍पैम कॉल को आइडेंटिफाई करके उसे रिजेक्‍ट कर देता है।  

एंड्रॉयड के लिए यह फीचर पहले से ही उपलब्‍ध था। इसे खासतौर पर स्‍पैम कॉल के झंझट से बचने के लिए डिजाइन किया गया है। यूजर को टेंशन नहीं रहती कि वह किसी स्‍पैम कॉल की सिरदर्दी ले। 

अगर आप आईफोन यूजर हैं और ये फीचर इस्‍तेमाल करना चाहते हैं तो ऑटो-ब्‍लॉक स्‍पैम (Auto-block Spam) फीचर को एक्टिवेट करना होगा। ‘Protect' ऑप्‍शन में जाकर इसका विकल्‍प मिल जाएगा। इसके बाद जो भी स्‍पैम कॉल आपको आएगी, ट्रूकॉलर उसे आइडेंटिफाई करेगा और स्‍पैम कॉल को खुद-ब-खुद रिजेक्‍ट कर देगा।  

यह फीचर उन लोगों के लिए कारगर हो सकता है, जो स्‍पैम कॉल्‍स से बहुत ज्‍यादा परेशान रहते हैं। फ‍िलहाल यह सुविधा सिर्फ ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्‍सक्राइबर्स के लिए उपलब्‍ध है। अन्‍य यूजर्स के लिए कब तक रोलआउट होगी, इस बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है। 
Advertisement

ऑटो-ब्लॉक स्पैम फीचर को iOS 18 पर ले आया गया है। iOS 18 अपडेट कर चुके यूजर्स लेटेस्‍ट Truecaller वर्जन 13.12 पर इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं। हालांकि अभी यह सिर्फ प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्‍ध है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईफोन यूजर्स के लिए ट्रूकॉलर कई और फीचर्स को भी डेवलप कर रहा है।   
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.