TikTok की अमेरिका में वापसी से चाइनीज ऐप्स को झटका! तेजी से घटे नए डाउनलोड

टिकटॉक बैन होने के बाद Xiaohongshu ऐप ऐपल ऐप स्टोर चार्ट में टॉप पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 फरवरी 2025 09:06 IST
ख़ास बातें
  • अन्य ऐप्स पर शिफ्ट होने वाले यूजर्स एक बार फिर से टिकटॉक की ओर दौड़ने लगे
  • Xiaohongshu ऐप के नए डाउनलोड्स तेजी से कम होने लगे।
  • टिकटॉक बैन होने के बाद यह ऐप ऐपल ऐप स्टोर चार्ट में टॉप पर पहुंच गई थी।

TikTok पर अमेरिका में बैन हटने के बाद इसे App Store और Google Play Store पर वापस उपलब्ध करवा दिया गया।

TikTok पर जनवरी में बैन लगा दिया गया था जिसके बाद कुछ चाइनीज ऐप्स के डाउनलोड्स में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई। टिकटॉक के बैन होने के बाद यूजर्स अन्य ऐप्स पर शिफ्ट होने लगे। लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ऐप से बैन हटाने के बाद यह स्थिति उल्टी हो गई। जिन ऐप्स के डाउनलोड्स में तेजी आई थी, TikTok के अमेरिका में वापस लौटने के बाद उनके यूजर्स तेजी से ऐप को छोड़ने लगे। प्रभावित होने वाले ऐप्स में Xiaohongshu भी है जो अमेरिका में तेजी से डाउनलोड की गई। लेकिन अब इसका उल्टा हो रहा है। ऐप के यूजर्स तेजी से घटने लगे। 

TikTok पर अमेरिका में बैन हटने के बाद इसे App Store और Google Play Store पर वापस उपलब्ध करवा दिया। जिसके बाद इसी तरह की अन्य ऐप्स पर शिफ्ट होने वाले यूजर्स एक बार फिर से टिकटॉक की ओर दौड़ने लगे। ऐसे में Xiaohongshu ऐप के नए डाउनलोड्स तेजी से कम होने लगे। Xiaohongshu को ‘लिटिल रेड बुक' के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक बैन होने के बाद यह ऐप ऐपल ऐप स्टोर चार्ट में टॉप पर पहुंच गई थी। इसके नए यूजर्स में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई।  
Advertisement

Xiaohongshu पर ट्रैवल, फैशन, ब्‍यूटी और लाइफस्‍टाइल पर बेस्‍ट कंटेंट मिलता है। टिकटॉक पर बैन के दौरान चीन में इसके पहले से ही 300 मिलियन यूजर्स थे। बावजूद इसके ऐप यूजर्स अमेरिका में तेजी से बढ़े। लेकिन जैसे ही TikTok अमेरिका में ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर वापस लौटी, Xiaohongshu के डाउनलोड्स में 91% की गिरावट आ गई। 

TikTok पर क्यों लगा था बैन?
Advertisement
दरअसल भारत की तरह ही अमेरिकी सरकार भी TikTok को उसकी राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा मान रही थी। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने टिकटॉक की पेरेंट कंपनी बाइटडांस को दो रास्‍ते दिए थे। पहला यह कि वह अमेरिका में अपना बिजनेस किसी और को बेच दे। दूसरा यह कि 19 जनवरी 2025 तक अमेरिका में कंपनी अपना कामकाज बंद कर दे। 19 जनवरी से एक दिन पहले ही ऐप को अमेरिका में ऐप स्टोर्स से हटा दिया गया था। ऐसे में यूजर्स अन्य ऐप्स की तरफ भागने लगे। लेकिन बाद में अमेरिका में नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Bytedance को राहत देते हुए बैन को हटवा दिया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok, TikTok App, TikTok Return, Xiaohongshu, Xiaohongshu in US

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.