Tik Tok चुरा लेगा आपकी सभी निजी जानकारी, अगर गलती से फोन में किया ये काम

Tik Tok के यूजर के निजी डाटा की जानकारी चुराने पर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफार्म पर आपका डाटा इन-एप कीबोर्ड यानी कि ऐप में मौजूद कीबोर्ड के जरिए भी चुराया जा सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अगस्त 2022 21:13 IST
ख़ास बातें
  • अपने बचाव में Tik Tok ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया है।
  • इनके दावों से बिलकुल विपरीत, हम कीस्ट्रोक एकत्रित नहीं करते है।
  • कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार इन-एप ब्राउजर भी खतरनाक है।
Tik Tok के यूजर के निजी डाटा की जानकारी चुराने पर पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, इस प्लेटफार्म पर आपका डाटा इन-एप कीबोर्ड यानी कि ऐप में मौजूद कीबोर्ड के जरिए भी चुराया जा सकता है। यह खबर InAppBrowser.com  (PhoneArena के जरिए) आई है। इसमें यह कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद इन-एप कीबोर्ड के जरिए भी डाटा चुराया जा सकता है। आप क्या टाइप कर रहे हैं, सिर्फ इसी के आधार पर इन एप्स के जरिए आपका डाटा चुराया जा सकता है। रिपोर्ट में साथ में यह भी बताया गया है कि बड़ी सोशल मीडिया एप्स जैसे कि TikTok, Facebook और Instagram जावास्क्रिप्ट का इस्तेमाल कर के आपके क्रेडिट कार्ड डाटा, घर का पता, पासवर्ड्स समेत कई जानकारी आपकी मर्जी के बिना हासिल कर सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि ये सोशल मीडिया ऐप्स अगर आप उनका इन-ऐप कीबोर्ड इस्तेमाल करते हो तो यह पता लगा सकती हैं कि आप क्या टाइप कर रहे हो। इन सभी एप्स में से एक ऐसी भी कंपनी है जो यूजर्स को डिफॉल्ट QWERTY कीबोर्ड इस्तेमाल करने की सुविधा नहीं देती, वो है Tik Tok। दूसरे शब्दों में, आप अपना पर्सनल डाटा चोरी हो जाने देने पर मजबूर हो जाते हैं।  

अपने बचाव में Tik Tok ने ट्विटर पर एक ट्वीट शेयर किया जिसमे लिखा था-'' रिपोर्ट में Tik Tok को लेकर जो बताया गया है वो गलत और भ्रमित करने वाला है। इनके दावों से बिलकुल विपरीत, हम कीस्ट्रोक एकत्रित नहीं करते।'' हालांकि, कुछ दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार इन-एप ब्राउजर भी खतरनाक है क्योंकि कंपनी थर्ड पार्टी वेबसाइट्स पर इस ब्राउजर के जरिए लगभग हर स्ट्रोक को ट्रैक कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tik Tok, Facebook, Instagram

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.