Telegram में आया नया अपडेट: चैनल्स को करें DM, वॉइस मैसेज करें ट्रिम, भेजें HD फोटो और भी बहुत कुछ...

अब तक Telegram चैनल्स सिर्फ एकतरफा ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म की तरह काम करते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद अब यूजर्स सीधे किसी चैनल को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2025 18:25 IST
ख़ास बातें
  • अब यूजर्स Telegram चैनल्स को सीधे डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं
  • वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने के बाद यूजर्स अब उसे ट्रिम कर सकते हैं
  • Telegram अब यूजर्स को HD क्वालिटी में फोटो शेयर करने की सुविधा देता है

Telegram में अब वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने के बाद उसे ट्रिम किया जा सकता है

Photo Credit: Reuters

अगर आप Telegram यूज करते हैं, तो अब आपके पास और ज्यादा कंट्रोल और क्लीन चैटिंग एक्सपीरियंस होगा। ऐप के लेटेस्ट वर्जन 11.12.0 में कंपनी ने कुछ बेहद यूजफुल फीचर्स जोड़े हैं, जिसमें चैनल्स को डायरेक्ट मैसेज भेजना, वॉइस मैसेज को ट्रिम करना और HD क्वालिटी में फोटो शेयर करना शामिल है। कंपनी का फोकस इस अपडेट में चैटिंग को पर्सनल, तेज और फोकस्ड बनाने पर रहा है।

अब तक Telegram चैनल्स सिर्फ एकतरफा ब्रॉडकास्ट प्लेटफॉर्म की तरह काम करते थे। लेकिन Telegram के मुताबिक, नए अपडेट के बाद अब यूजर्स सीधे किसी चैनल को डायरेक्ट मैसेज भेज सकते हैं। ये फीचर उन क्रिएटर्स और पब्लिक ब्रांड्स के लिए फायदेमंद होगा जो अपने ऑडियंस से पर्सनल इंटरैक्शन चाहते हैं। हालांकि, यह चैटिंग तभी संभव होगी जब चैनल एडमिन इस ऑप्शन को ऑन करें, यानी बातचीत का पूरा कंट्रोल चैनल के हाथ में रहेगा।

दूसरा बड़ा फीचर वॉइस मैसेज एडिटिंग से जुड़ा है। अब आप कोई वॉइस मैसेज रिकॉर्ड करने के बाद उसमें से शुरू या अंत का हिस्सा ट्रिम कर सकते हैं। पहले यूजर्स को पूरा वॉइस मैसेज हटाकर दोबारा रिकॉर्ड करना पड़ता था, लेकिन अब एक ही टैप में गैरजरूरी हिस्सा हटा सकते हैं, यह खासतौर पर लंबी रिकॉर्डिंग्स में काम आएगा।

तीसरा बड़ा फीचर है हाई-क्वालिटी इमेज शेयरिंग। अब Telegram यूजर्स अपने दोस्तों या ग्रुप में फुल HD क्वालिटी में फोटो भेज सकते हैं, वो भी बिना कॉम्प्रेशन के। इससे पहले तक इमेज क्वालिटी थोड़ी डिटेल खो देती थी, लेकिन अब यह अनुभव काफी बेहतर होने वाला है, खासकर फोटोग्राफर, डिजाइनर या प्रोफेशनल यूजर्स के लिए।
Advertisement

इसके अलावा Telegram ने ग्रुप टॉपिक्स को नया टैब बेस्ड लेआउट दिया है जिससे बड़े ग्रुप्स में बातचीत और भी व्यवस्थित हो सकेगी। अब हर टॉपिक एक सेपरेट टैब में खुलेगा, जिससे मेसेज ढूंढना और जवाब देना आसान हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram, Telegram New Features, Telegram Features
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.