Snapchat ने पेश किया ड्यूल कैमरा फीचर, एक साथ इस्तेमाल होंगे दोनों कैमरा, जानें कैसे

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, एक सिंपल टैप के साथ, आप स्नैप और स्टोरी या डबल विजन के साथ ज्यादा बेहतर स्पॉटलाइट वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Snapchat ने सोमवार को ड्यूल कैमरा फीचर को पेश किया है।
  • स्नैपचैट ड्यूल कैमरा आज आईओएस पर वर्ल्ड लेवल पर उपलब्ध होगा।
  • Snapchat ड्यूल कैमरा फीचर 4 लेआउट के साथ आता है।

Photo Credit: Snap

Snapchat ने सोमवार को ड्यूल कैमरा फीचर को पेश किया है जो कि स्नैपचैट यूजर्स को एक ही समय में दो तरीके से फोटो क्लिक करने की सुविधा प्रदान करता था। नया फीचर आपको फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए एक ही समय में फ्रंट और बैक दोनों कैमरों का इस्तेमाल करने की अनुमति देगा। कंपनी का कहना है कि स्नैप का कैमरा दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले कैमरों में से एक है। ड्यूल कैमरा फीचर 4 लेआउट के साथ आता है और स्नैपचैट कंटेंट बनाने के लिए म्यूजिक, स्टिकर्स और लेंस जैसे क्रिएटिव टूल्स का उपयोग कर सकता है।

कंपनी के मुताबिक, स्नैपचैट ड्यूल कैमरा आज आईओएस पर वर्ल्ड लेवल पर उपलब्ध होगा, जिसमें अगले कुछ माह में एंड्रॉइड सपोर्ट मिलेगा। एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, iPhone XS, iPhone XS Max, iPhone XR, iPhone 11 Pro, iPhone 11 Pro Max, iPhone SE, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max सहित iPhone मॉडल को शुरू में सपोर्ट मिलेगा। जैसा कि बताया गया है कि, स्नैपचैट पर ड्यूल कैमरा आपको एक साथ फ्रंट और बैक कैमरों का इस्तेमला करके कंटेंट को कैप्चर करने की सुविधा देता है।
Advertisement

जैसा कि आप शनिवार की रात को अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल का खेल देख रहे हैं। इससे पहले आप या तो टीवी पर क्या चल रहा है या स्नैपचैट पर अपना रिस्पॉन्स रिकॉर्ड कर सकते थे, क्योंकि आप सिर्फ एक कैमरे के जरिए रिकॉर्ड कर सकते थे। ड्यूल कैमरा के साथ आप अपनी स्टेटस का बेहतर बनाने के लिए टीवी पर क्या चल रहा है और आपके रिस्पॉन्स को एक साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं।

ड्यूल कैमरा कैसे करें इस्तेमाल:


अपने फोन में Snapchat ओपन करें और आपको कैमरा टूलबार में एक नया आइकन नजर आएगा।
Advertisement
स्नैपचैट पर ड्यूल कैमरा शुरू करने के लिए आप कैमरा स्क्रीन ओपन कर सकते हैं।
कैमरा टूलबार में ड्यूल कैमरा आइकन टैप करें और स्नैप लेने से पहले कई लेआउट इस्तेमाल करें।
ड्यूल कैमरा में वर्टिकल, हॉरिजॉन्टल, पिक्चर इन पिक्चर और कटआउट जैसे 4 चार लेआउट हैं।
Advertisement
स्नैपचैटर्स अपने स्नैप्स में म्यूजिक, स्टिकर और लेंस भी ऐड कर सकते हैं।
एक 'फ्लिप कैमरा' बटन है जो कैमरे के प्राइमेरी और सेकेंड्री व्यूज को बदलता है।

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा कि, एक सिंपल टैप के साथ, आप स्नैप और स्टोरी या डबल विजन के साथ ज्यादा बेहतर स्पॉटलाइट वीडियो बनाना शुरू कर सकते हैं। ड्यूल कैमरा आज के समय में हमारा हिस्सा बना गया है, जिससे ज्यादा बेहतर पलों को शामिल कर सकते हैं, जिसमें म्यूजिक फेस्टिवल में रॉक आउट करना या रोजमर्रा के पलों को कैप्चर कर सकते हैं। स्नैपचैट के पैरेंट स्नैप ने स्पॉटलाइट क्रिएटर्स के लिए एक रिवार्ड प्रोग्राम का भी ऐलान किया है कि, जहां टॉप स्पॉटलाइट स्नैप बनाने वाले स्नैपचैट को "लाखों डॉलर" मिलते हैं। कंपनी ने कहा कि "स्पॉटलाइट पर ड्यूल कैमरा के साथ आप जो भी बनाते हैं उसे शेयर करें।"
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  6. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  10. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.