Signal मैसेंजर पर अब कोई नहीं देख पाएगा आपका फोन नम्बर! आया धांसू प्राइवेसी फीचर

Signal एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप है जिसने अब यूजर्स को और अधिक प्राइवेसी भरा फीचर दे दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 21:29 IST
ख़ास बातें
  • यूजर्स अब अपने फोन नम्बर को ऐप पर प्राइवेट रख सकते हैं।
  • सिग्नल ऐप पर साइनअप करने के लिए फोन नम्बर अभी भी अनिवार्य होगा।
  • ऐप का कहना है कि ये सभी अपडेट ऑप्शनल हैं।

Signal एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप है जिसने अब यूजर्स को और अधिक प्राइवेसी भरा फीचर दे दिया है।

Photo Credit: Shutterstock

Signal मैसेंजर ने एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे यूजर्स अब अपने फोन नम्बर को ऐप पर प्राइवेट रख सकते हैं। मैसेंजर ने इसे यूजरनेम्स (usernames) नाम से लॉन्च किया है। इस फीचर की मदद से ऐप यूजर अन्य यूजर्स के साथ बिना अपना फोन नम्बर शेयर किए कनेक्ट हो सकते हैं। नए बीटा फीचर के बारे में मैसेंजर सर्विस ऐप का कहना है कि अब यूजर्स के फोन नम्बर डिफॉल्ट रूप से ही किसी और को दिखाई नहीं देंगे। यूजर अब अपने लिए एक यूनीक यूजरनेम क्रिएट कर सकते हैं जिसकी मदद से वे अन्य लोगों के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। 

Signal एक प्राइवेट मैसेंजर ऐप है जिसने अब यूजर्स को और अधिक प्राइवेसी भरा फीचर दे दिया है। एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। सिग्नल ने कहा है कि अपना फोन नम्बर किसी के साथ शेयर करने की बजाए अब आप अपना यूजरनेम शेयर कर सकते हैं। आप इसके लिए एक QR कोड भी जेनरेट कर सकते हैं, या फिर एक लिंक भी जेनरेट कर सकते हैं जो सीधे अन्य यूजर्स को आपके यूजरनेम पर ले जाएगा। इससे आप चुटकी में ऐप पर दूसरे लोगों से कनेक्ट हो सकेंगे। 

हालांकि सिग्नल ऐप पर साइनअप करने के लिए फोन नम्बर अभी भी अनिवार्य होगा। लेकिन जब बात दूसरे किसी यूजर से कनेक्ट होने की आती है तो इसमें फोन नम्बर किसी और को बताने की बाध्यता को ऐप ने खत्म कर दी है। बीटा फीचर में एक प्राइवेसी सेटिंग भी दी गई है। इसकी मदद से आप अन्य यूजर्स द्वारा खुद को ढूंढे जाने से रोक भी सकते हैं, जब तक कि उनका पास आपका वो यूनीक यूजरनेम न हो। 

ऐप का कहना है कि ये सभी अपडेट ऑप्शनल हैं। यानी ये ऐप द्वारा थोपे नहीं जा रहे। लेकिन डिफॉल्ट रूप से ऐप ने आपके फोन नम्बर को छुपा दिया है। यदि दूसरे यूजर ने आपके नम्बर को फोन में सेव नहीं किया है तो ऐसे में वह आपके नम्बर को ऐप पर नहीं देख पाएगा। यूजर चाहे तो इस अपडेट को सेटिंग्स में जाकर बदल सकता है। सिग्नल का ये नया फीचर अभी बीटा वर्जन में है और जल्द ही यह सभी यूजर्स तक रोल आउट कर दिया जाएगा। इसके लिए यूजर्स के पास ऐप का लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन होना चाहिए। उसके बिना यूजर नए फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.