सावधान: इन ऐप्स को अपने फोन से तुरंत करें डिलीट, चुरा रहे हैं बैंकिंग डिटेल्स

Bitdefender ने इसकी जानकारी Google के साथ शेयर की, जिसके बाद गूगल ने इस फाइल मैनेजर ऐप्स को स्टोर से हटा दिया है, लेकिन अभी भी जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में ये ऐप्स मौजूद हैं, उनकी बैंकिंग डिटेल्स खतरे में है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 नवंबर 2022 20:02 IST
ख़ास बातें
  • शार्कबॉट मैलवेयर बेहद खतरनाक ट्रोजन है
  • लोगों की बैंकिंग डिटेल्स को चुराता है यह ट्रोजन
  • X-File Manager, File Voyager और Lite Cleaner M ऐप्स में मौजूद था

Sharkbot मैलवेयर को पहले भी कई ऐप्स में पाया गया है

Sharkbot Malware: एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए फिर से खतरे की घंटी बजी है, क्योंकि फाइल मैनेजर के नाम पर लोगों के फोन से डेटा चुराने वाले कई ऐप्स का खुलासा हुआ है, जो अभी भी आपके फोन में मौजूद हो सकते हैं। इन ऐप्स को हजारों यूजर्स द्वारा Google Play Store से डाउनलोड किया जा चुका है। इस मैलवेयर का नाम Sharkbot Trojan है, जो यूजर्स का निजी और फाइनेंशियल डेटा चुराने में हैकर्स की मदद करता है।

साइबरसिक्योरिटी प्रोडक्ट और सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Bitdefender ने जानकारी दी है कि Google Play Store पर ऐसे कई ऐप्स मौजूद थे, जो शार्कबॉट ट्रोजन से प्रभावित थे। यह भी बताया गया है कि डेवलपर्स द्वारा प्ले स्टोर पर ऐप्स डालते समय इनमें कोई ट्रोजन नहीं था, लेकिन बाद में इन ऐप्स में रिमोट सोर्स के जरिए ट्रोजन को डाला जा रहा था। चिंता करने वाली बात यह थी कि ये ऐप्स फाइल मैनेजर ऐप्स थे, जो अपने स्वभाव के हिसाब से यूजर्स से फोन का डेटा एक्सेस मांगते हैं और यूजर्स बिना शक करें आसानी से एक्सेस दे भी देते हैं।

बात दें कि शार्कबॉट मैलवेयर बेहद खतरनाक ट्रोजन है, जो लोगों की बैंकिंग डिटेल्स को चुराता है। ये मैलवेयर असली दिखने वाले बैंकिंग लॉग-इन फॉर्म्स दिखाते हैं, जिन्हें यूजर्स बिना शक किए भर देते हैं और अपने अहम लॉगइन डिटेल्स खतरनाक हाथों में डाल देते हैं। Bitdefender ने इसकी जानकारी Google के साथ शेयर की, जिसके बाद गूगल ने इस फाइल मैनेजर ऐप्स को स्टोर से हटा दिया है, लेकिन अभी भी जिन यूजर्स के स्मार्टफोन में ये ऐप्स मौजूद हैं, उनकी बैंकिंग डिटेल्स खतरे में है। 

रिपोर्ट के अनुसार, Victor Soft Ice LLC द्वारा डेवलप किया गया X-File Manager ऐप इनमें से पहला ऐप है, जिसे 10 हजार से ज्यादा बार गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा चुका है। यूं तो इसे गूगल ने हटा दिया है, लेकिन यदि यह आपके फोन में अभी भी है, तो हम आपको इसे तुरंत अनइंस्टॉल करने की सलाह देंगे। ऐसा ही एक अन्य संदिग्ध ऐप File Voyager है, जिसे Julia Soft Io LLC ने डेवलप किया है। इस ऐप को 5 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका था। तीसरा ऐप Lite Cleaner M नाम से था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.