WhatsApp का ऑल्टरनेटिव मेड इन इंडिया Sandes App Live, ऐसे करें डाउनलोड

Sandes ऐप को GIMS पोर्टल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह Android 5.0 और इसके बाद के वर्ज़न पर चलेगा। iOS यूज़र्स के लिए ऐप App Store पर उपलब्ध है और iOS 12.0 और उससे ऊपर के वर्ज़न पर सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 फरवरी 2021 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Sandes ऐप सभी यूज़र्स के लिए हुआ उपलब्ध
  • Android यूज़र्स APK और iOS यूज़र्स App Store के जरिए कर सकते हैं डाउनलोड
  • WhatsApp का भारतीय विकल्प एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन से है लैस

Sandes App के APK को GIMS की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है

WhatsApp का भारतीय विकल्प Sandes अब ऐप के रूप में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा लॉन्च किया गया है। नया प्लेटफॉर्म मौजूदा गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) का अपग्रेड है, जो सरकारी अधिकारियों को WhatsApp जैसे कम्युनिकेशन अनुभव देने के लिए खास विकसित किया गया था। Sandes ऐप का उपयोग सरकारी अधिकारी और व्यक्तिगत यूज़र्स दोनों कर सकते हैं। इसमें साइन-अप के लिए मोबाइल नंबर या सरकारी ईमेल आईडी की आवश्यकता होती है। एक बार साइन अप करने के बाद, यूज़र्स मैसेज भेज सकते हैं और प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही नए ग्रुप भी बना सकते हैं। ऐप मीडिया फाइल्स के लेन-देन को भी सपोर्ट करता है।

WhatsApp और अन्य लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग एप्स की तरह ही Sandes (जिसे हिंदी में संदेश की तरह पढ़ा जा सकता है) ऐप के डेवलपर का दावा है कि ऐप एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड है। एप्लिकेशन का इस्तेमाल मैसेज भेजने और प्राप्त करने या कॉन्टेक्ट्स को मीडिया फाइल्स साझा करने के लिए किया जा सकता है। इसमें कॉन्टेक्ट शेयरिंग और ग्रुप चैट का फीचर भी मिलता है। इसके अलावा, यूज़र्स मैसेज को ब्रॉडकास्ट भी कर सकते हैं। सरकार के सूत्रों ने NDTV को यह भी पुष्टि की है कि सरकार Samvad (जिसका अर्थ बातचीत है) नाम के ऐप पर भी काम कर रही है। MITY के एक अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि "इन ऐप्स को पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा विकसित किया जा रहा है। यह व्हाट्सऐप की तरह एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप होगा।"
Advertisement
 

How to download Sandes App

Sandes ऐप को GIMS पोर्टल के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। यह Android 5.0 और इसके बाद के वर्ज़न पर चलेगा। iOS यूज़र्स के लिए ऐप App Store पर उपलब्ध है और iOS 12.0 और उससे ऊपर के वर्ज़न पर सपोर्ट करता है।

इस्तेमाल करने के लिए आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करना होगा। एप्लिकेशन आपको वेरिफिकेशन के लिए छह अंकों का ओटीपी भेजा जाता है। ईमेल आईडी केवल सरकारी आईडी तक ही सीमित है - यदि आप एक जीमेल, हॉटमेल या अन्य ईमेल अकाउंट के साथ साइन-अप करेंगे, तो आप एक नोटिस दिखाई देगा, जिसके मुताबिक, आप इन डोमेन के ईमेल इस्तेमाल नहीं कर सकते। यहां तक ​​कि सरकारी अकाउंट जैसे @mygov.in के अकाउंट को भी स्वीकार नहीं किया जाता है। ऐप में केवल आधिकारिक @gov.in ईमेल का उपयोग किया जा सकता है। यदि आपके पास इस डोमेन की ईमेल आईडी नहीं है, तो आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.