MyJio ऐप में आया नया फीचर, रीचार्ज करने में होगी आसानी

Jio Saarthi Digital Assistant: रिलायंस जियो ने यूज़र्स के लिए इन-ऐप डिजिटल असिस्टेंट जियो सारथी को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जुलाई 2019 18:45 IST
ख़ास बातें
  • MyJio App में मिलेगा जियो सारथी असिस्टेंट
  • रीचार्ज बटन पर टैप करने के बाद यूज़र ले सकेंगे असिस्टेंट की मदद
  • पेमेंट डिटेल का पता लगाने में भी मदद करेगा Jio Saarthi

Jio Saarthi Digital Assistant: मायजियो ऐप में आया नया फीचर, रीचार्ज करने में होगी आसानी

Reliance Jio ने यूज़र्स के लिए इन-ऐप डिजिटल असिस्टेंट Jio Saarthi को लॉन्च कर दिया है। डिजिटल रीचार्ज की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जियो सारथी को डिज़ाइन किया गया है। रिलायंस जियो ने असिस्टेंट को MyJio App में इंटीग्रेट किया है जो यूज़र के डिजिटल रीचार्ज की प्रक्रिया को आसान बनाएगा। जियो का उद्देश्य ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज की प्रक्रिया को बूस्ट करना है। साथ ही जिन यूज़र्स ने अभी तक कभी ऑनलाइन रीचार्ज नहीं किया है उनके लिए असिस्टेंट की मदद से डिजिटल रीचार्ज की प्रक्रिया को आसान बनाना है। आइए अब आपको रिलायंस जियो के जियो सारथी असिस्टेंट के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

क्या है Jio Saarthi?

जियो सारथी असिस्टेंट यूज़र को रीचार्ज प्रक्रिया के दौरान स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देगा। पेमेंट डिटेल जैसे कि क्रेडिट या डेबिट कार्ड आदि की जानकारी कहां दर्ज करनी है इस बात की भी जानकारी यह असिस्टेंट आपको मुहैया कराएगा। शुरुआत में जियो सारथी असिस्टेंट केवल अंग्रेजी और हिंदी भाषा के लिए उपलब्ध होगा। रिलायंस जियो बाद में इसे 12 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए भी जारी करेगी। हालांकि, यह फीचर अभी एक्सेस करने के लिए माय जियो ऐप में उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

ऐसे करें Jio Saarthi का इस्तेमाल

उम्मीद है कि आज दिन के समाप्त होने से पहले जियो सारथी असिस्टेंट मायजियो ऐप में इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध होगा। इस नए फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूज़र के फोन में मायजियो ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल होना चाहिए। जैसे ही यूज़र रीचार्ज बटन पर क्लिक करेंगे ऐप में असिस्टेंट एक फ्लोटिंग आइकन के रूप में दिखाई देगा।

वॉयस आधारित दिशा-निर्देश पाने के लिए यूज़र को आइकन पर क्लिक करना होगा। रीचार्ज प्रक्रिया के दौरान जियो सारथी असिस्टेंट आपको गाइड करने के साथ-साथ उपयुक्त रीचार्ज प्लान चुनने में मदद करेगा और फिर आप चुने हुए प्लान के लिए भुगतान कर सकते हैं। यह आपको पेमेंट डिटेल का पता लगाने और क्रेडिट या डेबिट कार्ड नंबर को कहां दर्ज करना है आदि महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराएगा जिससे आपको किसी तरह की परेशानी ना हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio Saarthi, Jio, How to use Jio Saarthi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  3. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  4. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  5. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  8. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  9. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  10. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.