हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम

Paytm ने UPI Auto Payments के लिए नया Label फीचर लॉन्च किया है। इसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग सब्सक्रिप्शन और रिकरिंग पेमेंट्स को आसानी से पहचान सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जून 2026 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Paytm Auto Payments में नया Label फीचर आया
  • यूजर्स अपनी पसंद का नाम जोड़ सकेंगे
  • रिकरिंग पेमेंट्स की पहचान करना होगा आसान

Paytm का नया Label फीचर Auto Payments की पहचान आसान बनाता है

Photo Credit: Reuters

Paytm ने अपने UPI Auto Payments फीचर में एक नया अपडेट पेश किया है, जिसका मकसद यूजर्स के लिए रिकरिंग पेमेंट्स को मैनेज करना आसान बनाना है। कंपनी ने Paytm ऐप में ऑटोमैटिक पेमेंट्स के लिए Label फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से यूजर्स हर ऑटोमैटिक पेमेंट को एक अलग नाम दे सकेंगे, जिससे यह समझना आसान होगा कि किस सर्विस के लिए पैसा कट रहा है।

Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया है कि आजकल सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कई बार एक ही मर्चेंट के नाम पर अलग-अलग सर्विसेज की पेमेंट्स दिखाई देती हैं, जिससे यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि कौन-सी पेमेंट किस सर्विस से जुड़ी है।

उदाहरण के लिए, Android यूजर्स के Google One, YouTube Premium या ChatGPT जैसे सब्सक्रिप्शन्स कई बार "Play Store" के नाम से दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में बाद में यह याद रखना मुश्किल हो सकता है कि किसी खास ऑटो पेमेंट का संबंध किस सर्विस से है।

Paytm के मुताबिक, नया Label फीचर इस समस्या को हल करने के लिए लाया गया है। यूजर्स अब हर UPI Auto Payment को अपनी पसंद का नाम दे सकते हैं। इससे Automatic Payments सेक्शन में अलग-अलग सब्सक्रिप्शन्स की पहचान करना आसान होगा और गलती से किसी जरूरी पेमेंट को कैंसिल करने की संभावना भी कम होगी।

Paytm में Auto Payment को Label कैसे करें?

  • Paytm ऐप में Automatic Payments सेक्शन खोलें
  • जिस पेमेंट को नाम देना चाहते हैं उसे चुनें
  • Label जोड़ने का ऑप्शन चुनें
  • सुझाए गए Label में से कोई एक चुनें या अपना कस्टम नाम डालें
  • Label सेव करें, इसके बाद यह पेमेंट लिस्ट और डिटेल्स स्क्रीन में दिखाई देगा

इससे अलग बता दें कि पिछले महीने Paytm ने नया पॉकेट मनी (Pocket Money) फीचर लॉन्च किया था जिसके जरिए टीनेजर्स अब पेटीएम से UPI पेमेंट्स कर सकेंगे, और वो भी बिना अपना बैंक अकाउंट खोले। यह फीचर NPCI के UPI सर्कल पर काम करता है। यह माता-पिता के लिए उपयोगी फीचर के रूप में आया है जिसमें वे अपने बच्चों को बिना बैंक अकाउंट के खर्च करने की अनुमति दे सकेंगे। खास बात है कि पेरेंट्स हरेक ट्रांजैक्शन पर नजर भी रख सकते हैं जिससे कि लेन-देन उनके कंट्रोल में रहे।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.