Call Recording: Oppo, OnePlus, Realme यूजर्स चुपचाप कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग!

Call Recording ODialer App: यह ऐप बिना किसी घोषणा के कॉल रिकॉर्डिंग करता है, जिसका मतलब है की कॉल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को अब पता नहीं चलेगा की कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।

विज्ञापन
Written by आदित्य नाथ झा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जनवरी 2023 10:21 IST
ख़ास बातें
  • ऐसा लगता है कि ऐप हाल में लॉन्‍च किया गया है
  • ओपो, वनप्‍लस और रियलमी यूजर कर सकते हैं इस्‍तेमाल
  • प्‍ले स्‍टोर पर उपलब्‍ध है यह ऐप

Call Recording ODialer App: स्पीड डायल की सुविधा भी इसमें दी गई है। Oppo का ODialer डार्क मोड को भी सपोर्ट करता है।

Android यूजर्स, एंड्रायड को इसलिए पसंद करते हैं, क्‍योंकि ऐपल के iPhones के मुकाबले इसमें ज्‍यादा आजादी है। एंड्रायड में कॉल रिकॉर्डिंग ऐसी ही एक सुविधा है, जिसका इस्‍तेमाल यूजर्स ने बहुत समय तक किया है। एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन मैन्‍युफैक्‍चरर अपने फोन्‍स को खुद के डिफॉल्ट डायलर ऐप्स के साथ पेश किया करते थे, लेकिन बीते कुछ साल से ज्‍यादातर प्रमुख ब्रैंड्स ने अपने फोन के डायलर के रूप में Google फोन ऐप देना शुरू कर दिया है। इस बदलाव के बाद कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा उतनी कारगर नहीं है, क्‍योंकि सामने वाले व्यक्ति को यह घोषणा पहले ही सुनाई दे जाती है कि उसकी कॉल रिकॉर्डिंग की जा रही है। 

अब ऐसा लगता है कि चीजें बदलने वाली हैं, क्योंकि स्मार्टफोन ब्रैंड ओपो ने अपने फोन के ColorOS सिस्टम के लिए एक नया डायलर जारी किया है। यह ऐप वर्तमान में Play Store पर उपलब्ध है और इसे OnePlus और Realme स्मार्टफोन यूजर्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।  

Gadgets360 hindi ने भी इस डायलर को इस्‍तेमाल किया। हमने इसे अपने OnePlus स्मार्टफोन पर टेस्ट किया और यह काफी बढ़िया काम कर रहा था। इस नए डायलर ऐप का नाम ODialer है। यह ऐप अभी केवल ओपो, वनप्लस और रियलमी स्मार्टफोन के साथ काम करता है। किसी अन्य ब्रैंड के फोन पर इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। साथ ही इसे केवल Android 12 या उससे ऊपर के ऑपरेटिंग सिस्टम वाले डिवाइस में ही इंस्टॉल किया जा सकता है।
 

इस ऐप के अबाउट सेक्शन में कहा गया है कि यह एक कॉल मैनेजमेंट फीचर के साथ आता है, जो आपकी सुविधा के लिए हाल फिलहाल में आए कॉल को एक ग्रुप में व्यवस्थित करता है। यह बिना किसी घोषणा के कॉल रिकॉर्डिंग भी करता है, जिसका मतलब है कि कॉल पर मौजूद दूसरे व्यक्ति को अब पता नहीं चलेगा कि कॉल रिकॉर्ड की जा रही है।
Advertisement
 

ऐप का यूजर इंटरफेस साफ सुथरा है और यह उपयोग करने में भी काफी आसान है। यह यूजर्स को उनके कॉन्‍टैक्‍ट्स और लेटेस्‍ट कॉल्‍स तक आसानी से पहुंचने में भी मदद करता है। स्पीड डायल की सुविधा भी इसमें दी गई है। Oppo का ODialer डार्क मोड को भी सपोर्ट करता है।
 


Advertisement
PlayStore पर इसके रिव्यूज और डाउनलोड की संख्या को देखते हुए ऐप एक नई रिलीज जैसा दिखता है और ऐसा लगता है कि इसमें अभी बहुत सारे बग हैं। एक यूजर ने लिखा कि इनकमिंग कॉल तब तक स्क्रीन पर नहीं दिखती जब तक कि पावर बटन नहीं दबाया जाता। एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि होल्ड फीचर काम नहीं करता है। ODialer का फायदा उन ओपो, रियलमी और वनप्‍लस यूजर्स को सीधे होगा, जो कॉल रिकॉर्ड करना चाहते हैं, वह भी सामने वाले को बताए बिना। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.