नए इमोजी के लिए करना पड़ेगा लंबा इंतज़ार, जानें कारण

कोरोना वायरस के चलते अब जब साल 2021 के इमोजी में देरी हो रही है, तो ऐसे में कॉन्सोर्टियम का कहना है कि संभावना है कि इस बीच 13.1 वर्ज़न रिलीज किया जाए।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2020 17:19 IST
ख़ास बातें
  • मार्च की जगह अब सितंबर 2021 में लॉन्च होंगे नए इमोजी
  • Unicode Consortium ने छह महीने के लिए रद्द किया यूनिकोड स्टैंडर्ड
  • इस साल मार्च में लॉन्च हुआ है यूनिकोड स्टैंडर्ड वर्ज़न 13.0

इस समय पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है COVID-19 (Coronavirus) का खतरा

दोस्तों, परिवार के सदस्यों या रिश्तोदारों के साथ ऑनलाइन चैटिंग करने का मज़ा ही अलग है, लेकिन इस मज़े को और भी मज़ेदार बनाते हैं 'इमोजी'। Unicode Consortium कंपनी हमारे लिए हर साल नए मज़ेदार और फनी इमोजी के सेट जारी करती है, जिनके जरिए हम एक साधारण से मैसेज को दिलचस्प बना देते हैं। यह न केवल हसी मज़ाक के काम आते हैं, बल्कि इनके जरिए हम अपनी भावनाओं को भी अच्छी तरह से व्यक्त कर पाते हैं। इमोजी का एक नया सेट जनवरी में जारी किया गया था, जो कि यूनिकोड स्टैंडर्ड वर्ज़न 13.0 का हिस्सा था। हालांकि मार्च में रिलीज़ होने से पहले यूनिकोड कॉन्सोर्टियम ने कहा कि इसके अगले साल के वर्ज़न 14.0 को आने में अब 6 महीने की देरी होगी। इसके पीछे की वजह है COVID-19 बिमारी, जो कोरोनावायरस महामारी से हो रही है, जिससे इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। इसका मतलब यह है कि जो इमोजी के सेट पहले मार्च 2021 में लॉन्च होने थे, अब देरी के कारण वो सितंबर 2021 में लॉन्च किए जाएंगे।

नेक्स्ट जनरेशन इमोजी को आने में देरी के कारण Unicode Consortium ने पूरे यूनिकोड स्टैंडर्ड 14.0 को ही स्थगित कर दिया है। बता दें, यूनिकोड स्टैंडर्ड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी कैरेक्टर कोडिंग सिस्टम है, जिसे कॉन्सिस्टेंट एनकोडिंग, रिप्रेसेंटेशन और हेडलाइन के टेक्स्ट आदि में इस्तेमाल किया जाता है।  

अपने ब्लॉग पोस्ट में यूनिकोड कॉन्सोर्टियम के प्रेसिडेंट मार्क डेविस ने भी कॉन्सोर्टियम शेड्यूल के बदलाव की जानकारी दी।

कोरोनावायरस के चलते अब जब साल 2021 के इमोजी में देरी हो रही है, तो ऐसे में कॉन्सोर्टियम का कहना है कि संभावना है कि इस बीच 13.1 वर्ज़न रिलीज किया जाए। ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, वर्ज़न 13.1 के नए इमोजी मौजूदा इमोजी के आधार पर ही पेश किए जा सकते हैं।
Advertisement

यूनिकोड कॉन्सोर्टिय द्वारा इमोजी रिलीज करने के बाद, Google, Apple, Twitter जैसी टेक कंपनियां इन इमोजी के आधार पर अपनी खुद की इमोजी रिलीज़ करती हैं, जिसमें लंबा समय लग जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Emoji, Coronavirus, COVID 19
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.