Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर

Meta ने नया parental control फीचर लॉन्च किया, जिससे parents AI इस्तेमाल पर नजर रख सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2026 13:00 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने बच्चों और युवाओं के AI इस्तेमाल पर नजर रखने के टूल्स लॉन्च किए
  • Insights टैब में माता-पिता को AI क्वेरीज के टॉपिक्स दिखेंगे
  • नया फीचर Facebook, Instagram और Messenger पर उपलब्ध होगा

Photo Credit: Unsplash/ Andrey K

Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर एक नया फीचर पेश किया है, जिसका मकसद टीनएजर्स के AI इस्तेमाल को ज्यादा सुरक्षित बनाना है। कंपनी ने नए parental control टूल्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से माता-पिता यह समझ सकते हैं कि उनके बच्चे AI असिस्टेंट से किस तरह के सवाल पूछ रहे हैं। यह अपडेट ऐसे समय आया है जब बच्चों के बीच AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसके संभावित असर को लेकर चिंता भी जताई जा रही है।

Meta के मुताबिक, इस अपडेट के तहत "Insights" नाम का एक नया टैब दिया गया है, जहां माता-पिता पिछले 7 दिनों में अपने बच्चों द्वारा पूछे गए सवालों के टॉपिक्स देख सकते हैं। यह फीचर पूरी बातचीत नहीं दिखाता, बल्कि स्कूल, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे कैटेगरी के रूप में जानकारी देता है, जिससे प्राइवेसी भी बनी रहती है।

फिलहाल यह फीचर अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और ब्राजील जैसे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के अनुसार, इसे Facebook, Messenger और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रोलआउट किया गया है, जबकि भारत में यह फीचर आने वाले हफ्तों में उपलब्ध हो सकता है।

Meta का कहना है कि यह अपडेट AI को टीनएजर्स के लिए ज्यादा सुरक्षित और उम्र के हिसाब से उपयुक्त बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। कंपनी के मुताबिक, उसके AI सिस्टम्स कंटेंट को 13+ मूवी रेटिंग जैसे स्टैंडर्ड्स के आधार पर हैंडल करते हैं, जिससे संवेदनशील सवालों पर सीधे जवाब नहीं दिए जाते, लेकिन उनके टॉपिक्स Insights में दिखाई दे सकते हैं।

इसके अलावा कंपनी कुछ नए सेफ्टी फीचर्स पर भी काम कर रही है, जिसमें ऐसे अलर्ट शामिल हैं जो माता-पिता को नोटिफाई करेंगे अगर टीनएजर्स सेल्फ-हर्म या सुसाइड जैसे संवेदनशील विषयों पर बातचीत करने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

Meta ने यह भी बताया कि उसने एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर "conversation starters" नाम के गाइडेड सवाल तैयार किए हैं, जिससे माता-पिता और बच्चे AI को लेकर खुलकर बातचीत कर सकें। ये टूल्स Family Center में उपलब्ध होंगे।

साथ ही, कंपनी ने AI Wellbeing Expert Council बनाने का भी ऐलान किया है, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य और यूथ सेफ्टी से जुड़े एक्सपर्ट्स शामिल होंगे। यह काउंसिल AI को और सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने के लिए कंपनी को सलाह देगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.