Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम

Meta ने Facebook, WhatsApp और Messenger पर स्कैम रोकने के लिए नए AI टूल्स और अलर्ट सिस्टम शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2026 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने स्कैम रोकने के लिए नए AI सिस्टम का ऐलान किया
  • Facebook और WhatsApp पर संदिग्ध गतिविधियों के लिए अलर्ट मिलेगा
  • पिछले साल Meta ने 159 मिलियन से ज्यादा स्कैम विज्ञापन हटाए

Photo Credit: Meta

ऑनलाइन स्कैम के बढ़ते मामलों के बीच Meta ने अपने प्लेटफॉर्म्स को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए कई नए कदम उठाने का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए स्कैम को रोकने के लिए नई तकनीक और साझेदारियों पर काम किया जा रहा है। Meta के मुताबिक अब Facebook, WhatsApp और Messenger जैसे प्लेटफॉर्म पर स्कैम की पहचान करने और यूजर्स को चेतावनी देने के लिए नए AI सिस्टम और सुरक्षा टूल्स जोड़े जा रहे हैं।

Meta ने बताया कि स्कैमर्स अक्सर मशहूर लोगों, ब्रांड्स या कंपनियों का नाम इस्तेमाल करके लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। कंपनी के अनुसार अब एडवांस्ड AI सिस्टम की मदद से ऐसे फर्जी अकाउंट और पोस्ट को पहचानने की क्षमता बेहतर की जा रही है। यह AI टेक्स्ट, तस्वीरों और कंटेंट के संदर्भ को एक साथ एनालाइज करके यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि कहीं कोई व्यक्ति किसी सेलिब्रिटी, पब्लिक फिगर या ब्रांड का रूप धारण करके लोगों को धोखा तो नहीं दे रहा।

कंपनी का कहना है कि AI तकनीक का इस्तेमाल उन वेबसाइट्स या लिंक को पहचानने के लिए भी किया जा रहा है जो असली वेबसाइट की तरह दिखते हैं लेकिन असल में लोगों को ठगने के लिए बनाए जाते हैं। Meta के अनुसार इस सिस्टम की मदद से हजारों ब्रांड्स की नकली वेबसाइट या डोमेन इम्पर्सोनेशन जैसी एक्टिविटीज को पहचानना आसान होगा।

Meta ने यूजर्स को सतर्क करने के लिए कुछ नए फीचर्स भी शुरू किए हैं। Facebook पर कंपनी एक नया अलर्ट सिस्टम टेस्ट कर रही है। अगर किसी यूजर को ऐसा फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलता है जिसमें संदिग्ध गतिविधि के संकेत हों, जैसे बहुत कम म्यूचुअल फ्रेंड या प्रोफाइल में अलग देश की लोकेशन, तो यूजर को चेतावनी दिखाई जा सकती है। इससे यूजर तय कर सकेगा कि रिक्वेस्ट स्वीकार करनी है या उसे ब्लॉक करना है।

WhatsApp में भी एक नया सुरक्षा अलर्ट जोड़ा जा रहा है। कंपनी के मुताबिक कई स्कैमर्स यूजर्स को धोखे से उनका WhatsApp अकाउंट किसी दूसरे डिवाइस से लिंक करवाने की कोशिश करते हैं। इसके लिए वे नकली प्रतियोगिता, वोटिंग या किसी अन्य बहाने से QR कोड स्कैन करवाने या लिंकिंग कोड मांग सकते हैं। अब WhatsApp ऐसे मामलों में यूजर्स को चेतावनी देगा और बताएगा कि यह रिक्वेस्ट संदिग्ध हो सकती है।

Advertisement

Messenger में भी स्कैम पहचानने की नई तकनीक को ज्यादा देशों में रोलआउट किया जा रहा है। अगर किसी नए कॉन्टैक्ट के साथ चैट में नौकरी के ऑफर या अन्य सामान्य स्कैम पैटर्न दिखाई देते हैं, तो यूजर को चेतावनी दी जाएगी और संदिग्ध अकाउंट को ब्लॉक या रिपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा।

Meta के मुताबिक कंपनी स्कैम नेटवर्क के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों और अन्य टेक कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है। कंपनी का दावा है कि पिछले साल उसने 159 मिलियन से ज्यादा स्कैम विज्ञापन हटाए, जिनमें से करीब 92 प्रतिशत को यूजर्स की शिकायत से पहले ही हटा दिया गया था। इसके अलावा Facebook और Instagram से 10.9 मिलियन अकाउंट भी हटाए गए, जिन्हें कथित तौर पर स्कैम गतिविधियों से जोड़ा गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.