Lockdown 3.0: Aarogya Setu ऐप इन लोगों के लिए हुआ अनिवार्य

MHA की नई गाइडलाइन्स में निजी और सार्वजनिक दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 2 मई 2020 13:55 IST
ख़ास बातें
  • निजी, सार्वजनिक सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप अनिवार्य
  • कंटेंनमेंट ज़ोन में रहने वाले सभी नागरिकों को भी डाउनलोड करना होगा ऐप
  • सरकार ने ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन के दफ्तरों को दी खुलने की अनुमती

Aarogya Setu ऐप को गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है

सरकार ने COVID-19 महामारी को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन को एक बार फिर दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है। चल रहा लॉकडाउन पहले 3 मई को खोला जाना था, लेकिन शुक्रवार को एक घोषणा की गई और इसे दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। साथ ही सरकार ने अब सभी सार्वजनिक और निजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। इसके अलावा यह ऐप कोविड-19 कंटेनमेंट ज़ोन में रहने वाले लोगों के लिए भी अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार ने अधिकारियों को कहा है कि वे सुनिश्चत करें कि इन ज़ोन में इस ऐप को सभी लोग इंस्टॉल करें। आरोग्य सेतु ऐप को अप्रैल की शुरुआत में सरकार द्वारा पेश किया गया था और लॉन्च के कुछ ही दिनों के अंदर ऐप को करोड़ों बार डाउनलोड भी कर लिया गया है।

गृह मंत्रालय (MHA) ने अपने निर्देश में कहा, (अनुवादित) “निजी और सार्वजनिक दोनों सेक्टर के सभी कर्मचारियों के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य किया जाएगा। यह संबंधित संगठनों के प्रमुखों की ज़िम्मेदारी होगी कि वे अपने कर्मचारियों के बीच इस ऐप के 100 प्रतिशत कवरेज को सुनिश्चित करें।”

सरकार ने बुधवार को सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ऐप का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया था।

गाइडलाइन्स में एमएचए ने यह भी कहा है कि रेड ज़ोन के प्राइवेट कार्यालय (कंटेनमेंट ज़ोन को छोड़कर) 33 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कर सकते हैं। बचे हुए कर्मचारियों को घर से काम करना होगा। इसके अलावा ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में 100 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ दफ्तर खुलने की अनुमति है। रेड ज़ोन के सरकारी कार्यालयों में सभी सीनियर अधिकारियों के साथ शेष 33 प्रतिशत कर्मचारी काम कर सकते हैं।

MHA की गाइडलाइन्स में यह भी साफ किया गया है कि सभी अधिकारी ये सुनिश्चित करें कि हर कंटेंनमेंट ज़ोन में सभी नागरिक Aarogya Setu ऐप  का इस्तेमाल करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर गूगल अकाउंट के जरिए कैसे लें बैकअप, चैट रहेगी सुरक्षित
  2. AI कर रहा है 'भेजा फ्राई'? ज्यादा AI टूल्स का यूज आपके लिए खतरा! नई स्टडी में दावा
  3. Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: 30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
  5. 21 हजार रुपये सस्ता मिल रहा OnePlus का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, देखें पूरी डील
  6. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  10. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.