520 रुपये का Lara Croft Go मोबाइल गेम अब मुफ्त में उपलब्ध

Lara Croft Go मोबाइल गेम आमतौर पर गूगल प्ले स्टोर पर 520 रुपये में उपलब्ध होता है। कंपनी के ट्वीट के अनुसार, यह गेम 2 अप्रैल तक मुफ्त में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2020 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Lara Croft Go मोबाइल गेम को 2 अप्रैल तक मुफ्त उपलब्ध है
  • Monument Valley 2, Alto's Odyssey भी अब खेलने के लिए फ्री
  • गेम डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध

Monument valley 2 भी सीमित समय के लिए प्ले स्टोर में मुफ्त उपलब्ध है

कोरोनावायरस महामारी के चलते इस समय पूरी दुनिया सहमी हुई है। केवल भारत ही लॉकडाउन नहीं है, बल्कि इस समय दुनियाभर में लोग घर से काम कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि घर से बाहर ना निकले। सभी देशों की सरकारें अपनी जनता से घर से बाहर न निकलने का अनुरोध कर रही हैं। सभी सरकारी और गैर-सरकारी कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए प्रेरित कर रही हैं। ऐसे में कुछ कंपनियां लोगों को बोरियत से बचाने के लिए अपनी सुविधाओं को कम राशि या सीमित समय के लिए मुफ्त में दे रही हैं। कल ही हमने आपको बताया था कि 'ustwo games' डेवलपर्स ने अपने बेहद लोकप्रिय गेम Monument Valley 2 को मुफ्त कर दिया है, जिसकी कीमत आमतौर पर 400 रुपये रहती है और अब 'Square Enix' नाम की बड़ी गेम कंपनी ने अपने मोबाइल गेम 'Lara Croft Go' को फ्री में उपलब्ध करा दिया है।

Square Enix ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए घोषित किया है कि उसका लोकप्रिय और बेस्ट मोबाइल गेम में से एक 'Lara Croft Go' गेम  Google Play Store और Apple App Store पर डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए बिल्कुल मुफ्त है। बता दें कि आमतौर पर गूगल प्ले स्टोर पर इसकी कीमत 520 रुपये होती है। कंपनी के ट्वीट के अनुसार, यह गेम 2 अप्रैल तक मुफ्त में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि उसने यह फैसला लोगों को घर से काम करते रहने की प्रोत्साहित करने के लिए लिया है।

हमने भारत में गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर में इस गेम को जांचा और पाया कि भारत में भी Lara Croft Go मोबाइल गेम को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। लारा क्रॉफ्ट गो अप्रैल 2015 में लॉन्च हुआ था और यह ऐक बेहतरीन पज़ल गेम है। लारा क्रॉफ्ट गो में प्लेयर्स को 115 पज़ल सुलझाने होते हैं, जो सात चैप्टर में बटे हुए होते हैं। गेम में कई खतरनाक जाल बिछे होते हैं, जिनसे बचते हुए आगे बढ़ना होता है। इसमें हर स्टेज में कुछ छीपी हुई कीमती चीजों को भी ढूंढना होता है।

यदि आप Tomb Raider गेम के फैन हैं या लारा क्रॉफ्ट किरदार को पसंद करते हैं तो निश्चित तौर पर आपको यह गेम पसंद आएगा। गेम की कीमत 520 रुपये है, ऐसे में हम आपको इसे एक बार आज़माने की सलाह जरूर देंगे और लॉकडाउन के दौरान घर में रहने का निवेदन भी करेंगे।
Advertisement

इस समय गूगल प्ले स्टोर पर Monument Valley 2 नाम का पज़ल गेम भी मुफ्त में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 400 रुपये है। यह भी बेहद दिलचस्प पज़ल गेम हैं। इतना ही नहीं, Alto's Odyssey और Alto's Adventure गेम भी सीमित समय के लिए iOS और MacOS पर डाउनलोड करने और खेलने के लिए पूरी तरह से मुफ्त हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.