Twitter के भारत में विकल्प Made In India Koo ऐप कैसे और कहां से करें डाउनलोड, जानें सबकुछ..

Koo में अधिकतम 400 अक्षरों तक के छोटे पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट में ऑडियो मैसेज, वीडियो, लिंक और तस्वीरों को भी साझा किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 फरवरी 2021 17:38 IST
ख़ास बातें
  • Koo ऐप को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था
  • अब ऐप को आत्मनिर्भर भारत कैंपेन का सपोर्ट मिल रहा है
  • ऐप के लिए कई दिग्गजों के साथ India Post और MeiTY भी कर चुके हैं साइन-अप

Koo ऐप को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

पिछले साल के आखिर में सरकार ने कई चीनी डेवलपर्स को उनके ऐप्स बैन कर बड़ा झटका दिया था। सरकार ने भारतीय डेवलपर्स को प्रोत्साहन देने के लिए आत्मनिर्भर भारत कैंपेन भी शुरू किया। अब एक भारतीय डेवलपर Aprameya Radhakrishna ने अपनी टीम के साथ मिलकर Koo ऐप बनाया है, जो ट्विटर (Twitter) का भारतीय विकल्प है। बता दें कि इस भारतीय ऐप को प्रोमोट करने के लिए कई भारतीय हस्तियां सामने आई हैं।

Koo को Twitter के भारतिय विकल्प के तौर पर शुरू किया गया है। ऐप को आत्मनिर्भर भारत कैंपेन का सपोर्ट मिल रहा है। कई बड़े नेता और लोकप्रिय हस्थियां इस ऐप के लिए साइन-अप कर रही हैं और लोगों को इसे सपोर्ट करने का आग्रह भी किया जा रहा है। इनमें केंद्रिय मंत्री रवि शंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad), पीयूष गोयल (Piyus Goyal), आईएस ऑफिसर सोनल गोयल(IAS Officer Sonal Goel) जैसे बड़े नाम शामिल है। इतना ही नहीं, MeitY (मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), इंडिया पोस्ट (India Post), माईगॉव (MyGov) ने भी Koo में अपने अकाउंट बना लिए हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट और ऐप Koo (What is koo App) नया नहीं है। इसकी शुरुआत मार्च 2020 में Aprameya Radhakrishna और Mayank Bidawatka (Who Made Koo App) द्वारा की गई थी। हालांकि अब दिग्गज भारतीय नेताओं और बड़े मंत्रालयों द्वारा इसके प्रचार करने के बाद Koo को लोग जान रहे हैं। ऐप को भारतीय तड़का देने के लिए इसमें हिंदी के साथ-साथ, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, कन्नड, तमिल, मलयाली, मराठी, पंजाबी, असमिया और उड़िया भाषाओं का सपोर्ट भी शामिल किया गया है।

Koo में अधिकतम 400 अक्षरों तक के छोटे पोस्ट लिख सकते हैं। पोस्ट में ऑडियो मैसेज, वीडियो, लिंक और तस्वीरों को भी साझा किया जा सकता है। Koo को Google Play और Apple App Store दोनों प्लेटफॉर्म के जरिए डाउनलोड (How to Download Koo App) और इंस्टॉल किया जा सकता है। Google Play पर ऐप को की रेटिंग 4.7 है और खबर लिखने तक यह रेटिंग 55,194 लोगों द्वारा किया जा चुका था। ऐप को 10 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, App Store पर ऐप की रेटिंग 4.2 है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.