JioTV+ ऐप, 800 चैनल, OTT कंटेंट के साथ Apple TV और Amazon Firestick के लिए हुई उपलब्ध

JioTV+ ऐप अब 800 चैनल, OTT कंटेंट के साथ Apple TV और Amazon Firestick के लिए उपलब्ध हो गई है। इस ऐप को पहले विशेष रूप से Jio सेट-टॉप बॉक्स (STB) के जरिए एक्सेस किया जा सकता था, जो Jio Fiber और Jio Air Fiber  कनेक्शन के साथ आता था। टेलीकॉम ऑपरेटर ने घोषणा की है कि ग्राहक अब JioTV+ ऐप का उपयोग करके कई भाषाओं और शैलियों में 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल देख सकते हैं।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • JioTV+ स्ट्रीमिंग ऐप सभी प्रमुख स्मार्ट टीवी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है
  • Jio Fiber व Air Fiber ग्राहक 13 OTT ऐप्स के कंटेंट को भी एक्सेस कर सकेंगे
  • इसमें एक किड्स सेक्शन भी शामिल है

JioTV+ ऐप अब Google Play Store के जरिए Android TV पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

Photo Credit: Reliance Jio

JioTV+ ऐप अब 800 चैनल, OTT कंटेंट के साथ Apple TV और Amazon Firestick के लिए उपलब्ध हो गई है। इस ऐप को पहले विशेष रूप से Jio सेट-टॉप बॉक्स (STB) के जरिए एक्सेस किया जा सकता था, जो Jio Fiber और Jio Air Fiber  कनेक्शन के साथ आता था। टेलीकॉम ऑपरेटर ने घोषणा की है कि ग्राहक अब JioTV+ ऐप का उपयोग करके कई भाषाओं और शैलियों में 800 से अधिक डिजिटल टीवी चैनल देख सकते हैं। Reliance Jio ने Android, Apple और Amazon के Fire OS पर काम करने वाले अन्य TV के लिए JioTV+ ऐप को लॉन्च किया है।

Reliance Jio ने कहा कि उसका JioTV+ स्ट्रीमिंग ऐप सभी प्रमुख स्मार्ट टीवी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। इसमें ओवर-द-टॉप (ओटीटी) ऐप्स, आधुनिक गाइड, स्मार्ट रिमोट कंपेटिबिलिटी और पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन के लिए सिंगल लॉगिन की सुविधा है। यूजर्स भाषा और कैटेगरी फिल्टर का इस्तेमाल करके भी कंटेंट ब्राउज कर सकते हैं।

JioTV+ ऐप न्यूज, एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, किड्स, बिजमेस और भक्ति जैसी कैटेगरी में 800 डिजिटल टीवी चैनलों का एक्सेस देता है। Jio Fiber और Jio Air Fiber ग्राहक 13 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स जैसे JioCinema Premium, Disney+ Hotstar, Sony LIV, Zee5 और Fancode के कंटेंट को भी एक्सेस कर सकेंगे। इसमें एक किड्स सेक्शन भी शामिल है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह बच्चों के लिए विशेष रूप से क्यूरेटेड कंटेंट प्रदान करता है।

यूजर्स Android TV डिवाइस के लिए Google Play Store के जरिए JioTV+ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, और Apple TV या Amazon के Fire OS पर काम करने वाले TV के लिए ऐप प्राप्त करने के लिए भी समान चरणों का पालन कर सकते हैं।
Advertisement
 
 

JioTV+ App Eligibility

सभी जियो फाइबर और जियो एयर फाइबर ग्राहक नए ऐप को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। यह केवल नीचे बताए गए प्लान की मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा:

JioAirFiber: सभी प्लान
Advertisement
JioFiber Postpaid: 599 रुपये, 899 रुपये और उससे अधिक
JioFiber Prepaid: 999 रुपये और उससे अधिक
Advertisement

Reliance Jio के मुताबिक, JioTV+ ऐप Android TV, Apple TV और Amazon Firestick TV पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। LG OS-पावर्ड TV के लिए सपोर्ट जल्द ही शुरू किया जाएगा।

हालांकि, जिनके पास Samsung TV है, जो Android TV पर नहीं चल रहा है, वे ऐप को एक्सेस नहीं कर सकते, क्योंकि यह सैमसंग के ऑपरेटिंग सिस्टम पर उपलब्ध नहीं है। जिन यूजर्स के पास स्मार्ट टीवी नहीं है, उन्हें इसे एक्सेस करने के लिए ऐड-ऑन के रूप में एक STB खरीदना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: JioTV Plus, JioTV Plus app, Jio
Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.