JioFinance App लॉन्‍च, UPI पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज जैसी सुविधाएं, अकाउंट खोलने पर मिलेगा डेबिट कार्ड भी, जानें फीचर्स

JioFinance App Launched : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपना अपडेटेड जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 अक्टूबर 2024 12:32 IST
ख़ास बातें
  • JioFinance App हुआ लॉन्‍च
  • गूगल प्‍ले स्‍टोर और ऐप स्‍टोर से कर सकते हैं डाउनलोड
  • पेटीएम, फोनपे, गूगलपे से करेगा टक्‍कर

जियो फाइनेंस ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड पर लोन लिया जा सकता है। संपत्ति पर लोन लिया जा सकता है।

JioFinance App Launched : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपना अपडेटेड जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च कर दिया है। करीब 4 महीने पहले ऐप का बीटा वर्जन पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि तब से अबतक ऐप को 60 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। यूजर्स से मिले फीडबैक के बाद नए ऐप को तैयार किया गया है, जोकि गूगल प्‍ले स्‍टोर, ऐप स्‍टोर और माईजियो जैसे प्‍लेटफॉर्म्‍स से डाउनलोड किया जा सकेगा। JioFinance App का मुकाबला Paytm, phonepe, google Pay जैसे ऐप्‍स से होगा। 

जियो ने बताया है कि उसने JioFinance App में कई सर्विसेज को जोड़ा है, जो इसे बाकी ऐप से अलग बनाती हैं। जियो फाइनेंस ऐप के जरिए म्यूचुअल फंड पर लोन लिया जा सकता है। संपत्ति पर लोन लिया जा सकता है। होम लोन और होम लोन बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्‍शन भी ये ऐप दे रहा है। कंपनी का कहना है कि फाइनेंशियल मार्केट में अपने पैर जमाने के लिए कंपनी, प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन उपलब्ध कराएगी।
Advertisement

जियो ने बताया है कि उसके जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) में करीब 15 लाख कस्‍टमर अपना सेविंग अकाउंट खुलवा चुके हैं। यह अकाउंट सिर्फ 5 मिनट में डिजिटली खोला जा सकता है। अकाउंट के साथ कंपनी डेबिट कार्ड भी दे रही है। उसका कहना है कि बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन की वजह से JPBL का सेविंग अकाउंट ज्‍यादा सेफ होगा। 

JioFinance App की मदद से यूजर यूपीआई पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट भी कर पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप में कस्‍टमर्स के तमाम बैंक अकाउंट्स और उनकी म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी लिंक किया जा सकता है। यह ऐप, लाइफ इंश्योरेंस, टूवीलर्स और मोटर बीमा के क्षेत्र में भी कई सर्विस देता है। 
Advertisement
 
 

क्‍या कहना है कंपनी का

जेएफएसएल के प्रबंध निदेशक और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि जेएफएसएल में हमारा मिशन प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर निर्बाध और सुविधाजनक वित्तीय सेवाओं तक लोगों की पहुंच बनाना है। नया जियोफाइनेंस ऐप भारत में बना है और जल्द ही आने वाले कई नए फीचर्स के साथ, हम भारत के लोगों के लिए एक भरोसेमंद वित्तीय सहयोगी बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.