2 रुपये से शुरू होगा JioCinema Premium का सब्सक्रिप्शन, सभी प्लान की कीमत लीक

JioCinema Premium तीन अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पैक में उपलब्ध होगा। इनमें से दो JioCinema प्लान की कीमत 100 रुपये से कम होगी। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 18:50 IST
ख़ास बातें
  • JioCinema Premium प्लान की कीमत 2 रुपये से शुरू हो सकती है
  • इसके दो अन्य प्लान 99 रुपये और 599 रुपये के होने की खबर है
  • सभी प्लान 4K कंटेंट स्ट्रीमिंग सपोर्ट कर सकते हैं

JioCinema फिलहाल बिल्कुल मुफ्त कंटेंट स्ट्रीमिंग देता है

JioCinema कथित तौर पर जल्द JioVoot हो सकता है और इस मर्जर के बाद सर्विस सब्सक्रिप्शन बेस्ड होने की संभावना है। वर्तमान में JioCinema में कंटेंट स्ट्रीम करना बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन एक रेडिट यूजर ने कथित अपकमिंग JioVoot सर्विस के सब्सक्रिप्शन की कीमत की जानकारी लीक की है। JioCinema ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह अपने प्लेटफॉर्म में नया कंटेंट जोड़ेगा, जिसे देखने के लिए यूजर्स को भुगतान करना होगा। हालांकि, उस समय सटीक कीमत की जानकारी शेयर नहीं की गई थी। 

Reddit पर एक यूजर u/Economy_Protection_7 ने एक टेलीविजन पर JioCinema Premium के सब्सक्रिप्शन पेज की तस्वीर शेयर की है। JioCinema Premium तीन अलग-अलग सब्सक्रिप्शन पैक में उपलब्ध होगा। इनमें से दो JioCinema प्लान की कीमत 100 रुपये से कम होगी। 
Advertisement
 
शेयर किए फोटो के अनुसार, JioCinema Premium प्लान की कीमत 2 रुपये से शुरू होगी, जिसकी वैधता एक दिन की होगी और इसमें मैक्सिमम दो डिवाइस पर एक साथ कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए सपोर्ट मिलेगा। यह भारत में ओटीटी सर्विस के लिए सबसे सस्ता प्रीमियम प्लान हो सकता है।
Advertisement

वहीं, एक प्लान तीन महीने की वैधता के साथ आएगा, जिसकी कीमत 99 रुपये होगी। इस प्लान का नाम Gold होगा। इस प्लान में भी दो डिवाइस के लिए सपोर्ट मिलेगा। एक एनुअल प्लान होगा, जिसका नाम Platinum होगा और इसकी कीमत 599 रुपये होगी। इस प्लान की वैधता 1 वर्ष होगी और इसमें 4 डिवाइस पर एक साथ कंटेंट स्ट्रीम करने का सपोर्ट और साथ ही एड-फ्री अनुभव मिलेगा, जिससे पता चलता है कि डेली और गोल्ड प्लान में कंटेंट स्ट्रीमिंग के दौरान बीच-बीच में विज्ञापन चलेंगे।

तस्वीर से यह भी पता चलता है कि JioCinema के इन तीनों प्लान में 4K स्ट्रीमिंग ऑप्शम मिलेगा। इसमें लिखा है, "तीनों प्लान यूजर्स को सबसे हाई क्वालिटी में प्रीमियम कंटेंट देखने का विकल्प प्रदान करेंगे।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  8. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  11. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  13. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  14. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  15. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  16. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  17. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.