इस ऐप के जरिए बिना इंटरनेट के भी कैब बुक कर पाएंगे आप

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2016 17:54 IST
ट्रैवल सर्च मार्केटप्लेस इक्सिगो ने अपने कैब ऐप में नया फ़ीचर जारी किया है जिसकी मदद से यूज़र सिर्फ एक टैप में कैब बुक कर लेंगे। नए वन टैप बुकिंग फ़ीचर की सबसे अहम खासियत यह है कि ऐप ऐसी जगहों पर भी काम करेगा जहां इंटरनेट नहीं है और जीपीएस कनेक्शन बहुत कमज़ोर है।

इस फ़ीचर को फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया गया है। इक्सिगो ने बताया है कि यह फ़ीचर बिना इंटरनेट के कैब बुक करने के लिए कई तरह के डेटा का इस्तेमाल करता है। इसमें पीएनआर कंफर्मेशन के जरिए यूज़र के लोकेशन का अनुमान लगाया जाता है। ऐसा तब होता है जब कैब बुक करते वक्त यूज़र के मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन मौजूद ना हो।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि नए वन-टैप बुकिंग फ़ीचर के जरिए यूज़र नज़दीकी टैक्सी को 5 सेकेंड में बुक कर सकते हैं। इसके लिए डिवाइस के होम स्क्रीन पर इनट्यूटिव बटन मौजूद रहेगा।

आज की तारीख में इक्सिगो कैब ऐप के जरिए यूज़र ओला, टैक्सीफॉरश्योर, ईजीकैब्स और जुगनू जैसे कैब प्रोइवडर में से अपनी पसंद का कैब बुक कर सकते हैं।
Advertisement

इक्सिगो कैब्स ऐप में एक और रोचक फ़ीचर है। अगर यूज़र ने अपने अगले ट्रिप के लिए इक्सिगो ट्रैवल ऐप में पीएनआर के ब्योरे को स्टोर किया है तो यह कैब ऐप यूज़र को मंजिल पहुंचने या कैब के आगमान से पहले नोटिफिकेशन भेजेगा। ऐसा बिना इंटरनेट या जीपीएस कनेक्शन के भी संभव होगा।
Advertisement

इक्सिगो ऐप से कैब बुक करने के लिए यूज़र को कैब्स ऐप खोलना होगा और फिर वन-टैप बुकिंग टोगल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद होम स्क्रीन पर अलग से कैब बटन दिखने लगेगा। इसे टैप करते ही ऐप आपके इलाके का सबसे सस्ता कैब खोज कर कार और ड्राइवर के बारी में सारी जानकारी भेज देगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apps, Cab Aggregators, Ixigo, Ola, Uber
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.