आईआरसीटीसी पर खाने के ऑर्डर के लिए अब पेटीएम से करें भुगतान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2015 12:57 IST
ट्रेन से सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिनों में आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग सेवा के जरिए खाने के ऑर्डर का भुगतान करना और आसान हो जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसके लिए पेटीएम के साथ समझौता किया है।

आईआरसीटीसी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने एके मनोचा ने कहा, ''हमने रेलयात्रियों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए पेटीएम के साथ समझौता करके एक और विकल्प दिया है। हम अपने ई-कैटरिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए कुछ और कैटरिंग कंपनी से भी बात कर रहे हैं।''

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के पास ई-कैटरिंग के लिए भुगतान करने के लिए प्रीपेड (ऑनलाइन भुगतान) और कैश ऑन डिलिवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा, ''पेटीएम के साथ समझौते के बाद यात्री अपनी पसंद के खाने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने के लिए अब पेटीएम का भी इस्तेमाल कर पाएंगे। हम सभी पैसेंजर को बेहतर खाना परोसने के साथ भुगतान करने के और विकल्प मुहैया करना चाहते हैं। पेटीएम के साथ समझौता इसी दिशा में एक और कोशिश है।"
Advertisement

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी से हर दिन 5.5 से 6 लाख ई-टिकट बुक किए जाते हैं। उन्होंने कहा, "हम यात्रा से एक दिन पहले हर पैसेंजर को ईमेल करके पूछते हैं कि क्वया वह ई-कैटरिंग की सुविधा लेना चाहते हैं। खाने का ऑर्डर टिकट बुक कराते वक्त भी दिया जा सकता है।"
Advertisement

अपनी इस कोशिश को और लोकप्रिय बनाने के लिए आईआरसीटीसी ने यूज़र-फ्रेंडली वेबसाइट तैयार की है। इस संबंध में सभी ई-टिकट पैसेंजर को एसएमएस और ईमेल भेजे जाते हैं।

ई-कैटरिंग सुविधा "Food on Track" के लिए आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन डिलिवरी फर्म फूड पांडा के साथ भी समझौता किया है।
Advertisement

आईआरसीटीसी ने बताया कि वह 'फूड ऑन ट्रैक' सर्विस के लिए नामी फूड कंपनियों मैकडोनाल्ड, बिकानेरवाला, निरुलाज़, सागर रत्न, वैंग्स चिकन, सर्वना भवन और बिट्टू टिक्के वाला से बात कर रही है।
Advertisement

ज्ञात हो कि पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की वन97 कंपनी ने गैजेट्स 360 में निवेश किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.