Instagram यूज़र्स के अकाउंट की जानकारी खतरें में, पासवर्ड लीक

Instagram के हज़ारों यूज़र्स का डेटा खतरे में पड़ गया है। सोशल कैप्टन नाम के एक सोशल मीडिया बूटिंग प्लेटफॉर्म की वेबसाइट पर कई आम और प्रीमियम यूज़र्स के इंस्टाग्राम का यूज़रनेम और पासवर्ड हैकर्स के हाथ लग गया है।

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 31 जनवरी 2020 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Social Captain वेबसाइट ने इंस्टाग्राम यूज़र्स के पासवर्ड को लीक किया है
  • करीब 10,000 Instagram यूज़र्स का निजी डेटा खतरे में
  • सोशल कैप्टन का दावा है कि समस्या को ठीक कर दिया गया है

Instagram के फॉलोअर्स बढ़ाने वाली सर्विस Social Captain ने समस्या को ठीक करने का दावा किया है


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram में यूज़र्स के फॉलोअर्स बढ़ाने वाली सर्विस Social Captain ने हज़ारों यूज़र्स के यूज़रनेम और पासवर्ड को हैकर्स के लिए लीक कर दिया है। यदि आपने भी अपने अकाउंट के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए सोशल कैप्टन का कहारा लिया है तो सावधान हो जाएं क्योंकि ऐसा हो सकता है कि अब आप भी हैकर्स का शिकार हो सकते हैं। 

TechCrunch की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Social Captain ने यूज़र्स के इंस्टाग्राम अकाउंट के पासवर्ड को असुरक्षित प्लेनटेक्स्ट में जमा किया हुआ था। वेबसाइट में शामिल एक ख़ामी किसी भी व्यक्ति को बिना लॉग-इन डिटेल के किसी भी सोशल कैप्टन यूज़र की प्रोफाइल में घुसने का मौका देती है।

"एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने TechCrunch को सचेत करते हुए जानकारी दी कि सोशल कैप्टन की वेबसाइट में शामिल ख़ामी ने लगभग 10,000 यूज़र्स के अकाउंट की एक स्प्रैडशीट हैकर्स के लिए ओपन कर दी है। इनमें से 70 अकाउंट सोशल मीडिया बूटिंग प्लेटफॉर्म के प्रीमियम यूज़र्स के हैं। इसपर Social Captain ने कहा है कि कंपनी ने इस ख़ामी को ठीक कर दिया है।
Advertisement

इस इंस्टाग्राम ने कहा है कि सोशल कैप्टन ने अनुचित तरीके से यूज़र्स के लॉग-इन जानकारी को स्टोर कर कंपनी की सर्विस की टर्म्स को तोड़ा है। इसके अलावा इंस्टाग्राम ने यह भी कहा है कि कंपनी इसकी जांच कर रही है और इसपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

इससे पहले मई 2019 में इंस्टाग्राम खुद डेटाबेस लीक के मामले में फस चुका है। मई 2019 में करोड़ो मशहूर हस्तियों और ब्लॉगर्स का निजी डेटा एक बड़े डेटाबेस के तौर पर ओपन हो गया था। इस डेटाबेस में 4 करोड़ 90 लाख जानें-मानें व्यक्तियों का निजी डेटा शामिल था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Instagram account, instagram accounts
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.