Instagram Reels में अब बना सकेंगे 30 सेकेंड का वीडियो, जुड़ेंगे कई नए फीचर्स

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी Instagram ने भारत में ऐप पर रील्स के लिए एक अलग टैब पेश किया था। इस टैब का उद्देश्य यूज़र्स को आसानी से रील्स वीडियो का एक्सेस प्रदान करना है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 24 सितंबर 2020 15:49 IST
ख़ास बातें
  • नए अपडेट के साथ यूज़र्स सेट कर सकेंगे 10 सेकेंड लम्बा टाइमर
  • अब-तक केवल 3 सेकेंड का ही टाइमर किया जाता है सेट
  • आगामी अपडेट के बाद वीडियो को ट्रिम भी कर सकेंगे

भारत में TikTok का विकल्प बनकर उभरा है Reels

Instagram का लेटेस्ट अपडेट यूज़र्स को 30 सेकेंड लम्बी वीडियो बनाने की सुविधा प्रदान करेगा। अब, तक केवल इस प्लेटफॉर्म पर 15 सेकेंड्स की वीडियो बनाई जा सकती थी। इंस्टाग्राम ने कुछ बेसिक लेकिन महत्वपूर्ण व उपयोगी फीचर्स रील्स के लिए पेश करने की घोषणा की है, जिसके साथ TikTok के विकल्प के तौर पर उभरने वाले रील्स फीचर को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया जा सके। आपको बता दें, इस फीचर को कुछ महीने पहले ही भारत में पेश किया गया है। 30 सेकेंड लम्बी वीडियो बनाने के अलावा आने वाले अपडेट के साथ रील्स में टाइमर की सीमा को बढ़ाकर 10 सेकेंड कर दिया जाएगा। साथ ही आप वीडियो को ट्रिम और गैर-जरूरी क्लिप को डिलीट भी कर सकेंगे। इंस्टाग्राम जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए इन नए अपडेट्स को ज़ारी करने वाला है।
 

Instagram ने Reels  के लिए इन अपडेट की जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। रील्स के लिए पेश किए जाने वाले इन अपडेट का उद्देश्य शॉर्ट वीडियो मेकिंग व अपलोडिंग फीचर रील्स को और भी ज्यादा सहज बनाना है।
Advertisement

आपको बता दें, रील्स इंस्टाग्राम का एक शॉर्ट वीडियो मेकिंग एंड शेयरिंग फीचर है, जिसके जरिए यूज़र्स वीडियो को रिकॉर्ड व ऑडियो व विजुअल इफेक्ट्स के साथ एडिट कर सकते हैं। भारत में TikTok ऐप के बैन हो जाने के बाद फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने टिक-टॉक जैसी शॉर्ट वीडियो सुविधा देने वाले इस फीचर को लॉन्च किया था।  

टिकटॉक पर यूज़र्स 1 मिनट तक की लम्बी वीडियो को रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते थे। जबकि रील्स की लम्बाई थोड़ी कम थी, लेकिन नए अपडेट के बाद रील्स फीचर भी कुछ उतनी ही लम्बी वीडियो यूज़र्स को प्रदान करेगा जो टिकटॉक ऑफर करता था। आपको बता दें, अब तक रील्स पर केवल 15 सेकेंड्स लम्बी वीडियो ही बनाकर अपलोड की जा सकती है।
Advertisement

लम्बी वीडियो के अलावा आगामी अपडेट के जरिए रील्स वीडियो एडिटिंग प्रोसेसर को भी सहज बनाएगा। वर्तमान समय में रील्स पर वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए केवल 3 सेकेंड्स का ही समय मिलती है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह टाइमर 10 सेकेंड्स तक सेट किया जा सकता है।
Advertisement

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने भारत में ऐप पर रील्स के लिए एक अलग टैब पेश किया था। इस टैब का उद्देश्य यूज़र्स को आसानी से रील्स वीडियो का एक्सेस प्रदान करना है। आपको बता दें, भारत पहला देश है जहां सबसे पहले रील्स के लिए टैब पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, Instagram Reels, Facebook
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.