Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप

Instagram ने Instants फीचर लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स रियल टाइम फोटो Close Friends और Mutual followers के साथ शेयर कर सकते हैं। फोटो देखने के बाद गायब हो जाएगी और 24 घंटे बाद एक्सेस नहीं होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2026 12:38 IST
ख़ास बातें
  • Instagram Instants में सिर्फ रियल टाइम फोटो ही शेयर होंगी
  • फोटो देखने के बाद गायब, स्क्रीनशॉट और रिकॉर्डिंग भी ब्लॉक
  • Teen अकाउंट्स के लिए पैरेंटल कंट्रोल्स और सेफ्टी टूल्स शामिल

Instagram Instants फीचर में रियल टाइम डिसअपीयरिंग फोटो शेयरिंग का नया एक्सपीरियंस मिलेगा

Photo Credit: Meta

Instagram ने Instants नाम का नया फीचर पेश किया है, जो रियल टाइम फोटो शेयरिंग पर फोकस करता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स बिना एडिट किए तुरंत फोटो अपने Close Friends या म्यूचुअल फॉलोअर्स के साथ शेयर कर सकते हैं। खास बात यह है कि शेयर की गई फोटो एक बार देखने के बाद गायब हो जाती है और 24 घंटे बाद उसे दोबारा नहीं देखा जा सकता। कंपनी के मुताबिक Instants का मकसद ज्यादा नैचुरल और उस पल की फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस देना है, जहां यूजर्स गैलरी से पुरानी फोटो अपलोड नहीं कर पाएंगे।

Instants फीचर Instagram Inbox में दिए गए छोटे स्टैक आइकन के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस आइकन पर टैप करते ही कैमरा खुल जाता है और यूजर तुरंत फोटो क्लिक करके शेयर कर सकता है। इसमें फोन गैलरी से फोटो अपलोड करने का ऑप्शन नहीं दिया गया है। फोटो भेजने से पहले सिर्फ कैप्शन जोड़ा जा सकता है, लेकिन किसी तरह की एडिटिंग की अनुमति नहीं है। रिसीवर्स फोटो पर इमोजी रिएक्शन भेज सकते हैं, रिप्लाई कर सकते हैं और अपने Instants वापस शेयर कर सकते हैं। सभी रिप्लाई सीधे Instagram DMs में दिखाई देंगे।

Instagram ने इसमें कई लिमिटेशन भी रखी हैं। यूजर्स फोटो क्लिक करने के बाद उसे एडिट नहीं कर पाएंगे और स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट नहीं करेगी। अगर रिसीवर फोटो देख लेता है तो उसे undo नहीं किया जा सकेगा। हालांकि देखने से पहले undo ऑप्शन उपलब्ध रहेगा। कंपनी के मुताबिक सभी Instants एक प्राइवेट आर्काइव में एक साल तक सेव रहेंगे, जहां से यूजर्स Recap बनाकर उन्हें Instagram Stories में भी बदल सकेंगे।

फीचर में Snooze Mode भी दिया गया है। यूजर इनबॉक्स स्टैक को होल्ड करके स्वाइप राइट करने पर आने वाले Instants को Pause कर सकते हैं और लेफ्ट स्वाइप करके दोबारा चालू कर सकते हैं। Instagram ने बताया है कि Instants पर वही सेफ्टी टूल्स लागू होंगे जो फिलहाल प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जिनमें ब्लॉक, म्यूट, रेस्ट्रिक्ट और रिपोर्टिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। सभी कंटेंट इंस्टाग्राम क्म्युनिटी स्टैंडर्ड्स के तहत मॉडरेट किया जाएगा।

Teen Accounts के लिए भी Instants को Family Center और पैरेंटल सुपरविजन सिस्टम के साथ इंटीग्रेट किया गया है। इसमें डेली टाइम लिमिट्स, स्लीप मोड और पैरेंटल नोटिफिकेशन्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। Sleep Mode रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नोटिफिकेशन्स को म्यूट कर देगा। कंपनी के मुताबिक Instants का स्टैंडअलोन ऐप भी कुछ देशों में iOS और Android पर टेस्ट किया जा रहा है, जो सीधे कैमरा एक्सेस के जरिए तेजी से फोटो शेयरिंग की सुविधा देगा। फिलहाल Instants फीचर को Instagram पर ग्लोबली रोलआउट किया जा रहा है, जबकि स्टैंडअलोन ऐप सीमित देशों में उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.