HiPi शॉर्ट वीडियो ऐप पर अब कर सकेंगे 'Shopping', लेटेस्ट अपडेट में जुड़ा यह फीचर...

HiPi शॉर्ट वीडियो ऐप को पिछले साल अगस्त महीने में Zee5 द्वारा लॉन्च किया गया था। हालांकि, HiPi ही केवल एकमात्र प्लेटफॉर्म नहीं है जो भारत में टिकटॉक की कमी को पूरा कर सकता है। इसमें Instagram की Reel, Bolo Indya, Chingari, Mitron, और Roposo App आदि भी शामिल है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 15:22 IST
ख़ास बातें
  • HiPi टिकटॉक का भारतीय विकल्प है
  • HiPi में बनाई जाती है शॉर्ट वीडियो
  • HiPi शॉर्ट वीडियो ऐप को पिछले साल अगस्त महीने में लॉन्च किया गया था
भारत में पिछले साल TikTok बैन होने के बाद इसके कई भारतीय विकल्प पेश किए गए थे। Zee5 का HiPi ऐप भी उन्हीं में से एक है, जो कि एक शॉर्ट वीडियो ऐप है जिसे अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब इस ऐप का लेटेस्ट अवतार पेश किया गया है, जिसके बाद आप ऐप में वीडियो देखते-देखते अपने मन-पसंदीदा आउटफिट की शॉपिंग भी कर सकते हैं। बता दें, HiPi का अनुभव अब-तक टिक-टॉक व बाकि शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म की तरह ही था, जिसमें वर्टिकल स्क्रोलिंग में आप एक के बाद एक शॉर्ट वीडियो देखते थे। हालांकि, शॉप फीचर के जोड़े जाने के बाद यह ऐप अपने-आप में दूसरी ऐप्स से काफी अलग बन गया है।

HiPi शॉर्ट वीडियो ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर दुनिया का पहला इन-वीडियो ‘Shop' बटन फीचर पेश किया है, जिसके तहत यूज़र्स ऐप में वीडियो देखने के साथ-साथ शॉपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। जी हां, प्लेटफॉर्म पर शॉर्ट वीडियो देखते हुए यूज़र्स अपने मनपंसदीदा प्रोडक्ट्स की खरीदारी ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अलावा, Hipi यूज़र्स को अपने मन-पसंदीदा वीडियो व उनके लुक को सेव करने की भी इज़ाजत देता है।

आपको बता दें, HiPi शॉर्ट वीडियो ऐप को पिछले साल अगस्त महीने में Zee5 द्वारा लॉन्च किया गया था। हालांकि, HiPi ही केवल एकमात्र प्लेटफॉर्म नहीं है जो भारत में टिकटॉक की कमी को पूरा कर सकता है, इस प्लेटफॉर्म से पहले भी कई ऐप्स हैं जो टिकटॉक के विकल्प के तौर पर काफी सफल साबित हो रहे हैं। जैसे Instagram की Reel, Bolo Indya, Chingari, Mitron, और Roposo App आदि।

HiPi पर यूज़र्स को कुछ सेकेंड्स की वीडियो बनाकर एडिट करके अपलोड करने की सुविधा प्राप्त होती है। इसके अलावा, आप अन्य यूज़र्स की वीडियो का भी आनंद इस ऐप पर ले सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HiPi, HiPi app launch, HiPi shop feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.