1 Mobile पर चलाओ 2 WhatsApp अकाउंट, ये है तरीका

Samsung ने अपने One UI में एक खास सेटिंग दी है जिसे Dual Messenger कहा जाता है। इसके जरिए आप WhatsApp, Facebook, Telegram, Snapchat जैसे कई सोशल ऐप्स को डुअल बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 10:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने अपने One UI में एक खास सेटिंग दी है
  • इसमें WhatsApp, Facebook, Telegram, Snapchat जैसे ऐप्स डुअल हो जाते हैं
  • Settings के अंदर Advanced Features में मौजूद है Dual Messenger फीचर

डुअल WhatsApp पूरी तरह अलग डेटा और फाइल स्टोरेज रखता है

Photo Credit: Pexels/ Anton

आजकल लगभग हर किसी के पास दो अलग-अलग नंबर होते हैं, जिसमें एक पर्सनल और एक प्रोफेशनल नंबर के रूप में यूज होता है और कई केस में दोनों पर्सनल नंबर होते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों नंबर पर WhatsApp इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो Samsung यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जिसे कंपनी ने Dual Messenger फीचर के नाम से स्मार्टफोन मॉडल्स में शामिल किया है। इस फीचर की मदद से आप अपने Samsung स्मार्टफोन में एक ही ऐप के दो वर्जन चला सकते हैं, यानी एक ही फोन में दो WhatsApp अकाउंट।

क्या है Samsung का Dual Messenger फीचर?

Samsung ने अपने One UI में एक खास सेटिंग दी है जिसे Dual Messenger कहा जाता है। इसके जरिए आप WhatsApp, Facebook, Telegram, Snapchat जैसे कई सोशल ऐप्स को डुअल बना सकते हैं। यानी एक ऐप का दूसरा इंस्टेंस (कॉपी) फोन के अंदर ही तैयार हो जाता है, जो दूसरे मोबाइल नंबर या अकाउंट से लॉगिन किया जा सकता है।

WhatsApp को डुअल बनाने का तरीका

अगर आप अपने Samsung फोन में WhatsApp को डुअल सेटअप करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें;

  • Settings में जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करें और Advanced Features पर टैप करें
  • अब यहां आपको Dual Messenger का ऑप्शन दिखेगा, उस पर जाएं
  • लिस्ट में आपको सभी सपोर्टेड ऐप्स दिखाई देंगे, जैसे WhatsApp, Facebook आदि
  • WhatsApp के आगे वाले स्विच को ऑन करें
  • अब फोन पूछेगा कि क्या आप ऐप का दूसरा वर्जन इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो Install पर टैप करें
  • इंस्टॉलेशन के बाद आपके ऐप ड्रॉअर या होम स्क्रीन पर एक एक्स्ट्रा WhatsApp आइकन एक ऑरेंज डॉट के साथ दिखाई देगा, जिसे आप सेकंडरी अकाउंट के लिए यूज कर सकते हैं।

Advertisement

डेटा और स्टोरेज का क्या होता है?

डुअल WhatsApp पूरी तरह अलग डेटा और फाइल स्टोरेज रखता है। यानी चैट्स, मीडिया फाइल्स और कॉन्टैक्ट्स दोनों अकाउंट में अलग-अलग रहेंगे। आप चाहें तो अलग-अलग कॉन्टैक्ट लिस्ट भी सेट कर सकते हैं ताकि दोनों WhatsApp एक-दूसरे से इंटरफेयर न करें।

कौन-कौन से Samsung फोन सपोर्ट करते हैं?

लगभग सभी One UI 3.0 और उससे ऊपर वाले Samsung स्मार्टफोन्स में यह फीचर मौजूद है। यानी Galaxy A सीरीज, M सीरीज, S सीरीज और Z Fold/Flip सीरीज के यूजर्स आराम से Dual WhatsApp चला सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.