गुम हो गया है आपका स्मार्टफोन, Google Maps की मदद से ऐसे खोजें

एंड्रॉयड स्मार्टफोन ‘Find Your Phone’ फीचर के साथ आता है। आज हम आपको बताएंगे कि Google Maps की मदद से आप स्मार्टफोन की लोकेशन का पता कैसे लगा सकते हैं। लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2018 10:45 IST
ख़ास बातें
  • Google Maps बताएगा आपके फोन की लोकेशन
  • ऐप्पल यूजर्स के पास है ‘Find My Phone’ फीचर
  • गूगल मैप्स में है आपके गुम हुए स्मार्टफोन को खोजने वाला फीचर
स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यूजर अपना ज्यादातर समय मोबाइल के साथ बिताना पसंद करते हैं। लेकिन अगर स्मार्टफोन खो जाए या चोरी हो जाए तो ऐसी स्थिति में जिंदगी बेरंग लगने लगती है। हम आपको कुछ ऐसे स्टेप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खोए हुए या चोरी हुए स्मार्टफोन को आसानी से खोज पाएंगे। फोन खो जाए तो डेटा, फोटो और अन्य जरूरी सामान की चिंता सताने लगती है। ऐसी स्थिति में ऐप्पल यूजर्स के पास ‘Find My Phone' फीचर मौजूद है। तो वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन ‘Find Your Phone' फीचर के साथ आता है। यह फीचर उन जगहों और लोकेशन को ट्रैक करता है जहां-जहां आप गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि Google Maps की मदद से स्मार्टफोन की लोकेशन का पता कैसे लगाया जा सकता है। लोकेशन को ट्रैक करने के लिए आपको कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना होगा।
 

Google Maps से ऐसे खोजें अपना स्मार्टफोन

गूगल मैप्स की मदद से गुम हुए एंड्रॉयड स्मार्टफोन को ढूंढने के लिए सबसे पहले तो आपके पास एक ऐसा मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर होना चाहिए, जिसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी हो। इसके अलावा आपको Gmail अकाउंट का आईडी और पासवर्ड याद होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं वो जरूरी स्टेप्स जो आपको फॉलो करने हैं। सबसे पहले Google पर www.maps.google.co.in टाइप करें। इसके बाद Google Maps खुल जाएगा, यहां आपको वो गूगल आईडी डालनी है जो आपके गुम हुए स्मार्टफोन से लिंक थी।
Advertisement

आईडी साइन-इन होने के बाद ऊपर दाहिनी तरफ 3 डॉट दिखाई दे रहे होंगे, उनपर क्लिक कीजिए। इसके बाद आपको ‘Your timeline' ऑप्शन नजर आएगा। Your timeline विकल्प का चुनाव करने के बाद आपको वो साल, महीना और दिन डालना होगा, जिस दिन की आप लोकेशन हिस्ट्री देखना चाहते हैं। सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी लोकेशन हिस्ट्री समय के साथ दिखाई देने लगेगी। बता दें कि आप चाहे तो इस फीचर को किसी भी एंड्रॉयड फोन में मौजूद Google Maps में इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल मैप्स में वही आईडी साइन करें जो आपके मोबाइल से लिंक थी। इस फीचर को हैंडसेट में इस्तेमाल करने का तरीका भी एक सामान है। यह फीचर तभी सही से काम करेगा जब आपका  मोबाइल और उसमें मौजूद लोकेशन सर्विस फीचर ऑन हो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Maps, Android Smartphone, Google, Gmail
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  2. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  3. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  6. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  7. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  8. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  9. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  10. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.