Google Pay पर बिना डेबिट कार्ड के भी एक्टिवेट कर सकेंगे UPI PIN, करना होगा यह काम

जो भी अपने आधार नंबर का इस्‍तेमाल करके ‘गूगल पे’ पर यूपीआई के लिए रजिस्‍टर करना चाहते हैं, उन्हें ध्‍यान देना होगा कि अपने उसी नंबर से साइन-अप करें, जो UIDAI और उनके बैंक के साथ रजिस्‍टर्ड हो।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जून 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • आधार के शुरुआती 6 नंबरों की मदद से होगा एक्टिवेशन
  • बैंक अकाउंट और आधार नंबर का लिंक होना है जरूरी
  • ओटीपी दर्ज होने के बाद सेटअप हो पाएगा पूरा

कंपनी ने साफ किया है कि वेरिफ‍िकेशन प्रोसेस के तहत वह लोगों के आधार नंबर को स्‍टोर नहीं करती।

अब बिना डेबिट कार्ड के भी यूपीआई पिन (UPI PIN) सेट किया जा सकेगा। गूगल पे (Google Pay) पर यूपीआई एक्टिवेट करने के लिए आधार-बेस्‍ड अथॉन्टिकेशन का सपोर्ट शुरू किया जा रहा है। बुधवार को कंपनी ने यह ऐलान किया। जो भी यूजर अपने आधार नंबर का इस्‍तेमाल करके ‘गूगल पे' पर यूपीआई के लिए रजिस्‍टर करना चाहते हैं, उन्हें ध्‍यान देना होगा कि अपने उसी नंबर से साइन-अप करें, जो UIDAI और उनके बैंक के साथ रजिस्‍टर्ड हो। कंपनी ने साफ किया है कि वेरिफ‍िकेशन प्रोसेस के तहत वह लोगों के आधार नंबर को स्‍टोर नहीं करती। 
 

देने होंगे आधार नंबर के शुरुआती 6 अंक 

गूगल ने बताया है कि नया आधार बेस्‍ड सिस्टम यूजर्स को अथॉन्टिकेट करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि लोग बिना डेबिट कार्ड के यूपीआई के लिए साइन-अप कर सकें। अथॉन्टिकेशन को शुरू करने के लिए यूजर्स को अपने आधार नंबर के पहले 6 अंक (डिजिट) देने होंगे। कंपनी का कहना है कि ये अंक, नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के जरिए यूआईडीएआई को भेजे जाते हैं।
 

बैंक अकाउंट और आधार नंबर का लिंक होना जरूरी

NPCI की वेबसाइट बताती है कि मौजूदा वक्‍त में 22 बैंक, आधार के जरिए यूजर्स के अथॉन्टिकेशन का सपोर्ट करते हैं। Google का कहना है कि उसे उम्‍मीद है कि ‘बहुत जल्‍द' ज्‍यादा से ज्‍यादा बैंक इस सपोर्ट को ऐड करेंगे। आधार के जरिए यूपीआई एक्टिवेट करने के दौरान यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बैंक अकाउंट और आधार नंबर आपस में लिंक हो। 
 

गूगल ने कहा- नहीं करते आधार नंबर को स्‍टोर 

Google Pay पर यूपीआई के लिए रजिस्‍टर करने के लिए यूजर को उसी नंबर का इस्‍तेमाल करना होगा, जो उनके बैंक और UIDAI के साथ रजिस्‍टर है। यह नंबर कॉमन होना चाहिए। Google ने कहा है कि यूजर्स के आधार नंबर सिर्फ NPCI के साथ शेयर किए जाते हैं। कंपनी उन्‍हें स्‍टोर नहीं करती।   
 

ओटीपी दर्ज करने के बाद होगा सेटअप पूरा 

मोबाइल नंबर और आधार नंबर के शुरुआती 6 अंक शेयर करने के बाद यूजर्स को उनके बैंक और UIDAI से वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मिलेंगे। उन ओटीपी को दर्ज करने के बाद अथॉन्टिकेशन का प्रोसेस पूरा होगा। इसके बाद यूजर्स अपना यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे और फ‍िर Google Pay से पैसे भेज और रिसीव कर सकेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.