मोबाइल नंबर स्टोर किए बिना ऐसे भेजें WhatsApp मैसेज

कई बार ऐसा भी होता है कि आपको कोई खास मैसेज या डॉक्यूमेंट किसी मोबाइल नंबर पर भेजना है और आप उस नंबर को एड्रेस बुक में जोड़ना नहीं चाहते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जुलाई 2018 19:16 IST
ख़ास बातें
  • एड्रेस बुक में नंबर जोड़े बिना किसी भी शख्स को व्हाट्सऐप करना संभव
  • यह तरीका आईओएस के साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है
  • एक यूआरएल के ज़रिए होता है यह काम

WhatsApp

WhatsApp आज की तारीख में दुनिया के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। बस आपके फोन में नंबर स्टोर होना चाहिए और मोबाइल पर ही बातचीत शुरू। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपको कोई खास मैसेज या डॉक्यूमेंट किसी मोबाइल नंबर पर भेजना है और आप उस नंबर को एड्रेस बुक में जोड़ना नहीं चाहते हैं। क्योंकि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि आप चंद मैसेज के लिए हर नंबर को अपने एड्रेस बुक का हिस्सा बनाएं।

ऐसी परिस्थिति के लिए प्ले स्टोर पर कई ऐसे थर्ड पार्टी ऐप मौज़ूद हैं जो आपकी इस परेशानी को दूर करने का काम करते हैं। आप इन ऐप की मदद से बिना नंबर को स्टोर किए हुए व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं। समस्या यह है कि आप इन ऐप की सक्योरिटी को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते। संभव है कि ऐप हर ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध भी ना हो।

अच्छी बात यह है कि आप एड्रेस बुक में नंबर जोड़े बिना किसी भी शख्स को व्हाट्सऐप के ज़रिए मैसेज भेज सकते हैं। सबसे अहम बात यह है कि इस तरीके को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको अपने फोन पर किसी खास ऐप को डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है। इसके अलावा यह तरीका आईओएस के साथ एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है।


बिना मोबाइल नंबर स्टोर किए हुए व्हाट्सऐप मैसेज ऐसे भेजें...

1. अपने स्मार्टफोन पर अपनी पसंद के ब्राउज़र को खोलें।
Advertisement

2. सर्च बार में https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX लिंक को टाइप करें। अब यहां आपको X की जगह उस फोन नंबर को डालें जिसे मैसेज भेजना है। ध्यान रहे कि नंबर से पहले आपको कंट्री कोड लगाना होगा। भारत के लिए यह 91 है। आप 91 से पहले + साइन लगाने की गलती ना करें। उदाहरण के तौर पर, अगर आपको किसी नंबर पर मैसेजे भेजना है तो ब्राउज़र में https://api.whatsapp.com/send?phone=91........टाइप कर दें।
Advertisement

3. इसके बाद फोन इंटर पर टैब कर दें।

4. इसके बाद नया वेबपेज खुल जाएगा। जहां पर आपसे उस नंबर पर मैसेज भेजने के बारे में पूछा जाएगा। यहां पर आपको 'send message' पर टैप करना होगा।
Advertisement

5. इसके बाद आप अपने व्हाट्सऐप के चैट पेज पर चले जाएंगे और उस नंबर से संबंधित चैट विंडो खुल जाएगा। अब आप उस मोबाइल नंबर मैसेज भेज सकते हैं। चाहें तो तस्वीरें या डॉक्यूमेंट भी साझा कर सकते हैं।

उम्मीद है कि इस तरीके से आप आने वाले समय में अनचाहे नंबर को स्टोर किए बिना व्हाट्सऐप पर चैट कर पाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp, WhatsApp App, WhatsApp Android App

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.