WhatsApp Tips and Tricks: WhatsApp पर ऐसे म्यूट करें मेंशन नोटिफिकेशन

यह तब लाभकारी होता है जब आप किसी ग्रुप से बाहर न जाना चाहते हों। मगर साथ ही किसी के द्वारा मेंशन करने पर उसकी नोटिफिकेश भी म्यूट करना चाहते हों।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मई 2021 11:22 IST
ख़ास बातें
  • मेंशन नोटिफिकेशन को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर म्यूट कर सकते हैं
  • व्यक्तिगत नोटिफिकेशन और ग्रुप नोटिफिकेशन म्यूट का विकल्प पहले से है मौजूद
  • ग्रुप नोटिफिकेशन म्यूट करने के पश्चात् भी मिलती हैं मेंशन नोटिफिकेशन

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह Android और iOS दोनों प्लेफॉर्म्स पर काम करता है

WhatsApp ने पिछले वर्ष अक्टूबर महीने से ही व्यक्तिगत चैट और ग्रुप मैसेज में हमेशा के लिए नोटिफिकेशन म्यूट (मौन) करने का विकल्प दे दिया है। मगर यह विकल्प उस वक्त उपयोगी साबित नहीं होता है जब आपको उस ग्रुप में किसी व्यक्ति द्वारा उल्लेखित किया जाए जिसके लिए आपने उस ग्रुप की नोटिफिकेशन को पहले ही म्यूट किया हुआ है। ऐसे में आपके पास नोटिफिकेशन आते रहेंगे। यह तकनीकी तौर पर कोई खामी नहीं है मगर कई बार आप इससे परेशान हो सकते हैं। खासकर तब जब कि बहुत सारे मेंबर आपके किसी पुराने मैसेज को लेकर रिप्लाई करना शुरू कर दें।
हालांकि आप WABetaInfo द्वारा सुझाए गए एक तरीके से इस तरह की नोटिफिकेशन को भी म्यूट कर सकते हैं।
 

How to mute mention notifications on WhatsApp

ऐसे किसी मैसेज के लिए आप नोटिफिकेशन को Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर म्यूट कर सकते हैं। यह WhatsApp Web या इसके डेस्कटॉप क्लाइंट के लिए भी काम करता है। इसके लिए आपको उस ग्रुप के उस मेंबर के लिए नोटिफिकेशन म्यूट करनी होंगी जो आपके किसी पुराने मैसेज को लेकर रिप्लाई करते समय आपको मेंशन कर रहा है।

तो उस व्यक्तिविशेष के लिए नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए आपको उसकी व्हाट्एप प्रोफाइल पर जाना होता है। उसके बाद उसके नाम पर टैप करना होता है। फिर वहां पर Mute notifications का ऑप्शन खोजें। यह Android के लिए म्यूट और iOS के लिए म्यूट के रूप में पूछ सकता है। यहां पर नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए आप 8 घंटे, एक सप्ताह या हमेशा के लिए म्यूट में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं।
Advertisement

यह तब लाभकारी होता है जब आप किसी ग्रुप से बाहर न जाना चाहते हों। मगर साथ ही किसी के द्वारा मेंशन करने पर उसकी नोटिफिकेश भी म्यूट करना चाहते हों।
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह वर्कअराउंड तब भी काम करेगा जब व्हाट्एप मल्टी डिवाइस सपोर्ट को भी लागू कर देगी। फिर यह अनिवार्य रूप से सभी डिवाइसेज पर नियमों को सिंक कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.