WhatsApp पर ऐसे पता करें कि आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया है या नहीं

WhatsApp यूजर्स के लिए यह पता लगाने के कुछ तरीके हैं कि क्या किसी ने आपको इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर ब्लॉक किया है या नहीं।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 9 जुलाई 2021 14:12 IST
ख़ास बातें
  • ये संकेतक इस बात की गारंटी नहीं देते कि आपको निश्चित तौर पर पता लग सके।
  • यूजर्स की गोपनीयता की खातिर व्हाट्सएप ब्लॉक स्टेटस नहीं बताता है।
  • ब्लॉक किये जाने पर आप उस यूजर को कॉल नहीं कर पाएंगे।

WhatsApp हाल के दिनों में सबसे बड़े संचार साधनों में से एक बन गया है।

WhatsApp यूजर्स के लिए यह पता लगाने के कुछ तरीके हैं कि क्या किसी ने आपको इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप पर ब्लॉक किया है या नहीं। व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को यह बताने के बारे में अस्पष्ट रहा है कि क्या उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है क्योंकि इसका उद्देश्य यूजर्स की गोपनीयता बनाए रखना है। यह आपको स्पष्ट रूप से नहीं बताता है कि क्या आपको किसी ने ब्लॉक किया है, लेकिन यह जानने के लिए कुछ संकेतक हैं कि क्या किसी ने आपको ब्लॉक किया है। यहां बताया गया है कि कैसे पता लगाया जाए कि आपको ब्लॉक किया गया है।

Facebook के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने यह जांचने के लिए कुछ संकेतक निर्धारित किए हैं कि क्या किसी ने आपको मैसेजिंग ऐप पर ब्लॉक किया है। हालांकि, ध्यान रखें कि ये संकेतक इस बात की गारंटी नहीं देते कि आपको निश्चित रूप से यह कन्फर्म हो जाए कि किसी कॉन्टेक्ट ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
 

How to find out if you have been blocked on Whatsapp

Checking Last Seen/ Online Status

जाँच करने के सबसे आसान तरीकों में से एक है चैट विंडो में उनकी लास्ट सीन(Last Seen) या ऑनलाइन स्थिति को चेक करना। हो सकता है कि लास्ट सीन आपको न दिखाई दे क्योंकि यूजर द्वारा इस सेटिंग को डिसेबल भी किया गया हो सकता है। 
Advertisement
 

Checking for profile photo

अगर किसी व्यक्ति ने आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर दिया है, तो आप उनकी प्रोफाइल पिक्चर नहीं देख पाएंगे। हालाँकि, यदि आप उस व्यक्ति का प्रोफ़ाइल चित्र देख पा रहे हैं और इसी बीच आपको ब्लॉक कर दिया गया है, तो हो सकता है कि आप उस यूजर की अपडेटेड प्रोफ़ाइल फोटो न देख पाएँ।
 

Sending a message to the contact

यदि आप उस कॉन्टेक्ट को कोई मैसेज भेजते हैं जिसने आपको ब्लॉक किया है तो मैसेज भेजने के पश्चात् आपको केवल एक टिक मार्क ही दिखाई देगा। आपको डबल टिक मार्क और ब्लू टिकमार्क (read receipts) नहीं दिखाई देगा। 
 

Calling the contact

कॉन्टेक्ट को कॉल करने का प्रयास सफल नहीं हो सकता है। जब आप कॉल कर रहे हों तो आपको केवल एक कॉलिंग (Calling) संदेश दिखाई देगा। हालाँकि, यह तब भी हो सकता है जब कॉल प्राप्त करने वाले के पास इंटरनेट कनेक्शन न हो।
Advertisement
 

Creating a group on WhatsApp

यदि आप किसी ऐसे संपर्क के साथ एक ग्रुप बनाने का प्रयास करते हैं जिसके बारे में आपको संदेह है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो समूह बनाने की प्रक्रिया से गुजरने पर केवल आप ही उस ग्रुप में आएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.