फेसबुक से तस्वीरें डाउनलोड करने के आसान तरीके

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 जुलाई 2016 13:43 IST
हममें से अधिकतर लोग कई सालों से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक का इस्तेमाल कर रहे हैं। और अपने दोस्तों और परिवार के साथ कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किये हैं। पर जरूरी नही कि हमारे द्वारा फेसबुक पर साझा की गईं सभी तस्वीरें अब आपके मोबाइल या लैपटॉप में हों। हो सकता है कई तस्वीरें सिर्फ फेसबुक पर ही हों और आपके पास किसी डिवाइस में ये तस्वीरें उपलब्ध ना हों।

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी सभी तस्वीरें आपके डिवाइस में मौजूद हों। आज हम आपको ऐसा ही तरीके बताएंगे जिनसे आप आसानी से अपनी तस्वीरों को फेसबुक से अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

1) सबसे पहले हम आपको फेसबुक के उस फीचर के बारे में बताएंगे जिससे आप अपनी सभी तस्वीरों को एक क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। जी हां, फेसबुक आपको जब चाहे तब आपका सारा डेटा डाउनलोड करने का विकल्प देता है।

सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगइन करें और फिर सेटिंग में जाएं। अब सेटिंग में जाकर सबसे नीचे दिख रहे 'डाउनलोड ए कॉपी' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद फेसबुक की तरफ से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद फेसबुक आपके डेटा की एक आर्काइव की एक कॉपी उपलब्ध करा देगा।
Advertisement

लेकिन गौर करने वाली बात है कि आर्काइव किया गया डेटा कंप्रेस होता है इसलिए इससे डाउनलोड की जाने वाली तस्वीरें कंप्रेस्ड हो जाएंगी और इस पूरी प्रक्रिया में तस्वीरों की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही ध्यान रखें कि आपके आर्काइव डेटा में फेसबुक प्रोफाइल की सारी सूचना शामिल है और अब यह आपके कंप्यूटर पर उपलब्ध है। अब इसे कोई भी आपके फेसबुक पासवर्ड के बिना ही हासिल कर सकता है। इसलिए अगर आपको इस पूरी जानकारी की जरूरत नहीं है तो इसे सुरक्षित रखें या डिलीट कर दें।
Advertisement

2) अब, अगर आप फेसबुक पर एक तस्वीर को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको उस तस्वीर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नीचे दिए गले विकल्पों में से 'ऑप्शन' का चुनाव करना होगा। 'ऑप्शन' में जाकर 'डाउनलोड' पर क्लिक कर आप तस्वीर को उसके अधिकतम उपलब्ध रिज़ॉल्यूशन के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा किसी तस्वीर पर क्लिक कर माउस के राइट बटन को दबाकर 'सेव इमेज एज' विकल्प का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एंड्रॉयड पर इसके लिए आपको तस्वीर पर टैप कर स्क्रीन पर सबसे ऊपर दायें कोने में दिए गए मेन्यू बटन पर क्लिक करना होगा। मेन्यू में जाकर 'सेव फोटो' पर क्लिक कर तस्वीर सेव हो जाएगी।
Advertisement

3) अगर आप फेसबुक पर पहले कभी साझा की गई एलबम को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पर जाकर फोटोज़ पर क्लिक करें। और फिर एलबम टैब में जाएं। अब जिस भी एलबम को आप डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको दायें कोने में ऊपर की तरफ गियर आइकन दिखेगा जिस पर क्लिक करने से आपको डाउनलोड एलबम का विकल्प मिल जाएगा। इस पर क्लिक कर आप पूरी एलबम को अपने कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं।
Advertisement

4) फेसबुक पर साझा की गई तस्वीरों को थर्ड पार्टी ऐप के जरिए भी डाउनलोड किया जा सकता है। इन ऐप के जरिए एक तस्वीर या पूरी एलबम को डाउनलोड किया जा सकता है।

पिकएंडज़िप भी ऐसा ही एक वेब बेल्ड टूल है जो तस्वीरें और वीडियो डाउनलोड करने के लिए फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाइन जैसी सर्विस सपोर्ट करता है। फेसबुक के साथ लॉगिन करने पर यह यूज़र से बेसिक जानकारी एक्सेस करने की अनुमति भी लेगा।

लॉगिन करने के लिए पिकएंडज़िप की वेबसाइट के होमपेज पर जानकर सबसे ऊपर दायें कोने में 'फेसबुक डाउनलोड' पर क्लिक करें और ऐप को अनुमति दें। एक बार लॉगिन करने के बाद आपको विंडो में सबसे नीचे बायें कोने में हरे रंग में 'फाइंड माय फोटोज़ एंड वीडियोज' का विकल्प दिखेगा। इस पर क्लिक करने से पिकएंडज़िप आपकी सारी तस्वीरों और वीडियो को एक्सेस कर इसे वेब इंटरफेस के तौर पर व्यवस्थित कर देगा।

तस्वीरों को फेसबुक से डाउनलोड करने के लिए 'टैग्ड' और 'एलबम' टैब में उस तस्वीर पर क्लिक कर सेलेक्ट करें। आप सेलेक्ट ऑल बटन पर क्लिक कर सभी तस्वीरों को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद ऐप में मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन कर आप अपनी पसंदीदा तस्वीरों को डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook image, photos, social media
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.