गूगल का यह फीचर सुझाएगा आपकी जरूरत का ऐप और वेबसाइट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2016 13:56 IST
गूगल ने 'नीयरबाय' नाम से एक नया फीचर पेश किया है जो यूजर की लोकेशन के मुताबिक ऐप और वेबसाइट सुझाएगा। ये ऐप और सर्विस उस लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

इस फीचर को गूगल प्ले सर्विसेज में आने वाले अपडेट के समय ही जारी किया जाएगा। गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, 'नीयरबाय' फीचर एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट करेगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर को अपने फोन के ब्लूटूथ व लोकेशन को इनेबल करना होगा। इसके बाद 'नीयरबाय' अपना काम शूरु कर देगा यानी आपके हिसाब से आपको ऐप और वेबसाइट सुझाएगा।

उदाहरण के लिए, अगर कोई एंड्रॉयड यूजर डिज़नी वर्ल्ड में है तो 'नीयरबाय' नोटिफेकेशन के तौर पर वहां से जुड़े ऐप/ वेबसाइट दिखाएगा। अगर यूजर उस ऐप को डाउनलोड या वेबसाइट को विजिट करना चाहता है तो नोटिफिकेशन पर टैप कर वो सीधे गूगल प्ले में ऐप डाउनलोड करने या साइट के लिए क्रोम में चले जाएंगे। इसके अलावा यूजर स्क्रीन को खाली रखने के लिए नोटिफिकेशन को स्वाइप कर हटा भी सकते हैं।

वेबसाइट को यूजर की लोकेशन के हिसाब से अपनी साइट बनाने के लिए गूगल बायकॉन्स सपोर्ट हासिल करना होगा। वेबमास्टर्स के लिए ज्यादा जानकारी डेवलेपर के ब्लॉग पोस्ट पर जाकर भी हासिल की जा सकती है।
Advertisement

गूगल का यह फीचर उन यूजर के खासे इस्तेमाल का हो सकता है जो अपनी लोकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी चाहते हैं। यूजर को अधिकतर इन ऐप और सर्विसेज के बारे में पता नहीं होता लेकिन लगता है कि 'नीयरबाय' अब इस काम को आसानी से करेगा। इसके अलावा गूगल प्ले पर हजारों ऐप मौजूद हैं और इस फीचर से डेवलेपर को भी संबंधित ऐप के बारे में जानकारी देने में मदद मिलेगी। इससे पहले इसी साल, गूगल ने क्रोम में इसी तरह का प्रयोग किया था जिसमें यूजर की लोकेशन से संबंधित वेबसाइट सुझाई जाती हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android KitKat, Apps, Google, Mobiles, Nearby

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.