Google Wallet App भारत में लॉन्च, जानें कैसे करें इस्तेमाल, Google Pay से कितना है अलग

Google Wallet ऐप भारत में सभी पिक्सल स्मार्टफोन पर प्री-इंस्टॉल आएगा। जबकि नॉन-पिक्सल यूजर्स डिजिटल वॉलेट डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 मई 2024 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Google ने भारत में अपना डिजिटल वॉलेट ऐप Google Wallet लॉन्च किया है।
  • Google Wallet एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है।
  • Google Wallet ऐप भारत में सभी पिक्सल स्मार्टफोन पर प्री-इंस्टॉल आएगा।

Google Wallet एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है।

Photo Credit: Google

Google Wallet App Launched In India: गूगल ने भारत में अपना डिजिटल वॉलेट ऐप Google Wallet लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को अपनी निजी जानकारी जैसे लॉयल्टी कार्ड, ट्रांजिट पास, आईडी और बहुत कुछ सिक्योर तरीके से स्टोर करने की सुविधा देता है। हालांकि, कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि Google Wallet के लॉन्च से उसके पहले से ही लोकप्रिय UPI ऐप Google Pay पर कोई असर नहीं होगा। आइए Google Wallet के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Google Wallet vs Google Pay


Google Wallet एक सिक्योर और प्राइवेट डिजिटल वॉलेट है जो यूजर्स को ऐप पर शेयर किए गए पेमेंट कार्ड, पास, टिकट, की और आईडी तक क्विक एक्सेस प्रदान करता है। दूसरी ओर Google Pay यूजर्स के लिए अपने पैसे और फाइनेंस को मैनेज करने का एक तरीका है। ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है कि ऐप यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार को पैसे भेजने, रिवार्ड पाने, फेवरेट मर्चेंट्स से ऑफर खोजने और उनकी खर्च करने की आदतों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

Google में एंड्रॉइड के जीएम और इंडिया इंजीनियरिंग लीड राम पापाटला ने भारत में Google Wallet के लॉन्च के बारे में बात करते हुए कहा कि "Google Pay कहीं नहीं जा रहा है। यह हमारा प्राइमरी पेमेंट ऐप बना रहेगा। Google Wallet खासतौर पर नॉन पेमेंट इस्तेमाल के मामले के लिए तैयार किया गया है।"


Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल


Advertisement
Google Wallet ऐप भारत में सभी पिक्सल स्मार्टफोन पर प्री-इंस्टॉल आएगा। जबकि नॉन-पिक्सल यूजर्स डिजिटल वॉलेट डाउनलोड करने के लिए प्ले स्टोर पर जा सकते हैं और इसका इस्तेमाल अपने कार्ड डिटेल्स स्टोर करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि, माउंटेन व्यू, कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी ने कहा है कि Google Wallet ऐप वियरेबल के लिए नहीं आएगा। नए ऐप के लॉन्च पर Google ने कहा कि उसने PVR INOX, Flipkart, Air India, Shoppers Stop और Ixigo समेत अन्य के साथ साझेदारी की है।

Google Wallet ऐप को पहली बार 2011 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, Google ने सिर्फ यूपीआई पेमेंट के लिए Google Tez नाम से एक अलग ऐप लॉन्च किया था, जिसे बाद में Google Pay के तौर पर रिब्रांडेड किया गया था। इसका मतलब यह था कि दो Google Pay एप्लिकेशन थे, एक भारत के लिए और एक बाकि दुनिया के लिए था। हालांकि, 2022 में Google ने अपने ग्लोबल Google Pay ऐप का नाम बदलकर Google Wallet कर दिया।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  7. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.