Google का AI बताएगा आपको क्या पहनना चाहिए! इस ऐप में मिलेगा नया फीचर

Google Photos में नया Wardrobe AI फीचर आएगा, जो कपड़े चुनने और ट्राय करने में मदद करेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 मई 2026 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में Wardrobe AI फीचर जल्द लॉन्च होगा
  • फोटो स्कैन करके कपड़ों का डिजिटल वॉर्डरोब बनेगा
  • वर्चुअल ट्राय-ऑन से नए आउटफिट देख सकेंगे यूजर्स

Photo Credit: Google

Google अपने Photos ऐप में एक नया AI फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो यूजर्स को यह तय करने में मदद करेगा कि क्या पहनना है। कंपनी ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस फीचर की जानकारी दी है, जिसे “Wardrobe” नाम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर सबसे पहले Android यूजर्स के लिए इस समर सीजन में रोलआउट किया जाएगा, जबकि बाद में iOS पर भी उपलब्ध होगा। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री रखा जाएगा या इसके लिए किसी सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी।

Google ने बताया है कि Wardrobe फीचर Google Photos के अंदर Collections सेक्शन में एक अलग स्पेस के तौर पर मिलेगा। यह AI यूजर की फोटो लाइब्रेरी को स्कैन करके उसमें मौजूद कपड़ों को पहचान लेगा और उन्हें अलग-अलग आइटम के रूप में सेव करेगा। यानी आपने जो भी आउटफिट पहनकर फोटो क्लिक की है, वह इस डिजिटल वॉर्डरोब में ऑटोमैटिक जुड़ जाएगी।

इस फीचर में यूजर्स अपने कपड़ों को मिक्स-मैच करके नए आउटफिट भी बना सकेंगे। इसके लिए एक “Create” बटन दिया जाएगा, जहां से अलग-अलग टॉप्स, बॉटम्स, ड्रेस और अन्य कैटेगरी में कपड़ों को फिल्टर किया जा सकता है। इससे यूजर अपने हिसाब से नया लुक तैयार कर सकता है।

इसके अलावा “Try it on” ऑप्शन के जरिए यूजर्स वर्चुअली देख पाएंगे कि चुना गया आउटफिट कैसा लगेगा। यह फीचर वर्चुअल ट्राय-ऑन टेक्नोलॉजी पर काम करता है, जिससे बिना कपड़े पहने ही उनका लुक देखा जा सकता है। यह कुछ हद तक सोशल मीडिया के “GRWM” (Get Ready With Me) ट्रेंड जैसा एक्सपीरियंस देता है।

कुल मिलाकर Google का यह नया AI फीचर फोटो मैनेजमेंट ऐप को सिर्फ स्टोरेज टूल से आगे ले जाकर एक पर्सनल स्टाइल असिस्टेंट में बदल सकता है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर्स को अपने कपड़ों को बेहतर तरीके से मैनेज करने और नए स्टाइल एक्सपेरिमेंट करने में मदद करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.