Google Photos का नया AI फीचर, अपनी फोटो से बनाएं Memes, जानें कैसे करता है काम

Google Photos में नया AI फीचर Me Meme रोलआउट हुआ है, जिससे यूजर्स अपनी फोटो से मीम बना सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जनवरी 2026 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Google Photos में Me Meme नाम का नया AI फीचर रोलआउट
  • यूजर्स अपनी फोटो से पर्सनलाइज्ड मीम बना सकते हैं
  • फिलहाल फीचर अमेरिका में उपलब्ध कराया गया है

Google Photos का नया Me Meme फीचर यूजर्स को AI से मीम बनाने देता है

Photo Credit: Google

Google ने अपने Photos ऐप में एक नया AI फीचर रोलआउट करना शुरू किया है, जिसकी मदद से अब यूजर्स खुद को मीम में बदल सकते हैं। “Me Meme” नाम का यह फीचर जनरेटिव AI का इस्तेमाल करता है और यूजर की फोटो को अलग-अलग मीम टेम्पलेट्स और कैप्शन्स में डालकर पर्सनलाइज्ड और फनी इमेज तैयार करता है। फिलहाल यह फीचर अमेरिका में Google Photos यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

Google के मुताबिक, Me Meme का मकसद फोटो एक्सपीरियंस को ज्यादा मजेदार बनाना है, ताकि यूजर्स अपनी तस्वीरों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकें और आसानी से शेयर करने लायक कंटेंट बना सकें। इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सिर्फ दो चीजों की जरूरत होती है - एक मीम टेम्पलेट और अपनी कोई फोटो। यूजर पहले से मौजूद टेम्पलेट चुन सकते हैं या फिर अपनी कोई फनी तस्वीर टेम्पलेट के तौर पर अपलोड कर सकते हैं।

Me Meme को इस्तेमाल करने के लिए Google Photos ऐप खोलकर नीचे दिए गए Create सेक्शन में जाना होगा, जहां Me Meme का ऑप्शन मिलेगा। इसके बाद यूजर टेम्पलेट सिलेक्ट कर सकते हैं, अपनी फोटो ऐड कर सकते हैं और Generate पर टैप करके मीम बना सकते हैं। मीम तैयार होने के बाद उसे सेव करने, दोबारा जनरेट करने या सीधे दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करने का ऑप्शन भी मिलता है।

Google ने बताया है कि जो यूजर्स पहली बार इस फीचर का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें एक छोटा सा इंट्रो स्क्रीन भी दिखाया जाएगा, जिससे फीचर को समझना आसान हो सके। कंपनी का कहना है कि Me Meme के जरिए वह Google Photos में AI-बेस्ड क्रिएटिव टूल्स को और आगे बढ़ाना चाहती है। अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह फीचर दूसरे देशों में कब तक उपलब्ध होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.