गूगल पे होगा पेमेंट का नया ठिकाना, एंड्रॉयड पे और वॉलेट अब ठंडे बस्ते में

गूगल जल्द एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की जगह 'गूगल पे' की सुविधा लेकर आ रही है। गूगल ने इसे लेकर इसी साल जनवरी में ऐलान किया था। जारी किए जाने वाले नए अपडेट के ज़रिए यूजर को नए डिज़ाइन और फीचर के साथ यूपीआई सेवा मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही गूगल वॉलेट ऐप का नया डिज़ाइन भी जारी किया जाएगा, जिसे गूगल पे सेंड का नाम दिया गया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 फरवरी 2018 13:57 IST
ख़ास बातें
  • गूगल जल्द एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की जगह 'गूगल पे' लाएगा
  • अपडेट में नए डिज़ाइन और फीचर के साथ यूपीआई सेवा शामिल
  • गूगल वॉलेट ऐप का नया डिज़ाइन भी जारी किया जाएगा
दिग्गज कंपनी गूगल जल्द एंड्रॉयड पे और गूगल वॉलेट की जगह 'गूगल पे' की सुविधा लेकर आ रही है। गूगल ने इसे लेकर इसी साल जनवरी में ऐलान किया था। जारी किए जाने वाले नए अपडेट के ज़रिए यूजर को नए डिज़ाइन और फीचर के साथ यूपीआई सेवा मुहैया करवाई जाएगी। साथ ही गूगल वॉलेट ऐप का नया डिज़ाइन भी जारी किया जाएगा, जिसे गूगल पे सेंड का नाम दिया गया है। ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, गूगल पे ऐप का वर्ज़न डाउनलोड/अपडेट के लिए जारी कर दिया गया है। गूगल ने नए फीचर के साथ इसकी वेबसाइट को भी अपडेट भी किया है। लेकिन यूज़र को इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होने में अभी वक्त लगेगा।

कंपनी की ओर से 4 नए यूट्यूब वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें नए ऐप को इस्तेमाल करने से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं। इसमें ऐप की सुरक्षा और इस्तेमाल के साथ-साथ पेमेंट आदि सेवाओं के बारे में विस्तार से यूज़र को बताया गया है। हालांकि, ऐप के फंक्शन में कोई बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं। बता दें कि गूगल पे ऐप के इंटरफेस में 2 टैब हैं - होम और कार्ड्स। गूगल प्ले स्टोर पर दिख रही तस्वीर के मुताबिक, गूगल पे ऐप पर हालिया पेमेंट की जानकारी, ऑफर और आस-पास मौज़ूद स्टोर के आइकन मौज़ूद हैं। साथ ही इसमें कार्ड-स्टाइल इंटरफेस है, जिसमें यूज़र को डेबिट, क्रेडिट व अन्य कार्ड के विकल्प दिखते हैं।

नई ब्रांडिंग के साथ-साथ गूगल ने ये बदलाव ऐप्पल और सैमसंग के पेमेंट ऐप को टक्कर देने के लिए भी किए हैं। वर्तमान में सैमसंग पे और ऐप्पल पे जैसे प्लेटफॉर्म भी यूज़र के लिए मौज़ूद हैं। इस खास ऐप में एंड्रॉयड पे की तरह ही यूज़र पेमेंट की जानकारी को सेव रख पाएंगे। बता दें कि एंड्रॉयड पे साल 2015 में लॉन्च हुआ था।

ऐप के जारी होने की बात करें तो यह यूएस और यूके में अगले कुछ महीनों में यूपीआई सेवा के साथ शुरू हो जाएगा। भारत समेत बाकी देशों के लिए अभी आधिकारिक तौर पर ऐप जारी करने की समयसीमा नहीं बताई गई है। हाल में गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट के ज़रिए बताया था कि नए ऐप को तेज़ यूज़र के लिए भी लाया जाएगा। फिलहाल तय नहीं है कि तेज़ को ही गूगल पे नाम से रीब्रांड किया जाएगा या गूगल पे नाम से ही यह ऐप यूज़र को उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  2. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  4. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
  5. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 साल के लड़के ने सुलझाई ऐसी पहेली... पढ़ते-पढ़ते कमा लिए ₹2.39 करोड़
  2. Realme स्मार्टफोन हुए महंगे, जानें किस मॉडल की कितनी बढ़ी कीमत
  3. लैपटॉप पर तुरंत ऑफ कर दें स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन, हैकर्स को खुले हाथ न्यौता दे रहा है ये फीचर!
  4. Pova 8 Pro 5G Launch: 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ जानें कितनी है कीमत?
  5. 13MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ Honor Pad 20 Pro Paperlike Edition पेश, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  7. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
  8. ₹2,624 सस्ती कीमत में मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  10. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.