Google Maps Go App गूगल प्ले स्टोर पर आया

लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही, गूगल मैप्स गो ऐप अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में, गूगल ने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) लॉन्च किया था। एंड्रॉयड ओरियो एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे 512 एमबी से 1 जीबी रैम रैम तक के स्मार्टफोन के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2017 17:18 IST
लॉन्च के कुछ दिनों के भीतर ही, गूगल मैप्स गो ऐप अब गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में, गूगल ने एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) लॉन्च किया था। एंड्रॉयड ओरियो एक ऐसा ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे 512 एमबी से 1 जीबी रैम रैम तक के स्मार्टफोन के लिए पेश किया गया है। नया Google Maps Go उन लाइट ऐप (कम स्टोरेज की ख़पत वाला) की सीरीज़ का हिस्सा है जिन्हें इस तरह के डिवाइस के लिए बनाया गया है।

गूगल मैप्स गो से पहले Files Go और Google Go ऐप भी प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। गूगल के मुताबिक, गूगल असिस्टेंट और जीमेल के भी हल्के गो वेरिएंट पर काम चल रहा है।

नए गूगल मैप्स गो को एक्सक्लूसिव तौर पर एंड्रॉयड फोन के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। एंड्रॉयड 4.1 या ज़्यादा और 1 जीबी तक के रैम स्मार्टफोन के लिए ही यह ऐप उपलब्ध है। Files Go से अलग,  मैप्स गो ऐप ज़्यादा रैम वाले फोन के लिए उपलब्ध है। दूसरे ऐप की तरह ही, मैप्स गो, जीमेल गो कम रैम वाले फोन पर प्ले स्टोर से एक्सेस किया जा सकता है।

एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐप, एक तरह से गूगल मैप्स का प्रोग्रेसिव वेब ऐप (पीडब्ल्यूए) वर्ज़न का शॉर्टकट है। इस मैप्स गो वर्ज़न को मोबाइल पर एक्सेस करके मुख्य ऐप की तरह ही सभी फ़ीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें आपकी लोकेशन, दिशा-निर्देश और कार, सार्वजनिक परिवहन व  चहलकदमी से जुड़ी जानकारी शामिल है। यह ऐप 70 देशों के लिए सपोर्ट के साथ आता है और इसके फोन में कम स्टोरेज ख़पत करने का दावा किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  3. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  5. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  6. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  7. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  8. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  9. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  10. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.