गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट, अब एक हाथ से टाइप करना होगा आसान

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मई 2016 18:25 IST
एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी हुआ है। नए अपडेट में वन-हेंडड मोड (एक हाथ से टाइपिंग)  और अपने हिसाब से कीबोर्ड की लंबाई को रीसाइज़ किया जा सकता है। इसके अलावा कीबोर्ड के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैंं।

नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में अब बटन के चारों तरफ बॉर्डर डिस्प्ले का विकल्प है। इससे गलती से दूसरे अक्षर को टैप करने का अवसर कम होता है। एंड्रॉयड पुलिस की खबर के मुताबिक, वन हैंडेड मोड से गूगल कीबोर्ड को दायें या बायें हाथ से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फुल साइज़ वर्जन पर जाने के लिए फटाफट टॉगल भी कर सकते हैं।

स्पेसबार के बाद एक नया नंबर आइकन है जिससे ट्रेडीशनल फोन-स्टाइल नंबर पैड खुल जाता है। गूगल के 'इंप्रूव गूगल कीबोर्ड फॉर एवरीवन' के साथ अब यूजर के पास इनपुट में 'छोटे स्निपेट्स' साझा करने का चुनाव भी मौजूद है। इस फीचर से कीबोर्ड के सुझाव और शब्द अनुमान पहले से ज्यादा बेहतर हो पाए हैं। इसके अलावा कीबोर्ड की लंबाई को भी 'छोटे से लंबे' पांच अलग-अलग साइज़ में बदलने का विकल्प भी मिलता है। यूजर कीबोर्ड को 'नॉर्मल' पर भी सेट कर सकते हैं।
 
इसके अलावा कुछ दूसरे नए फीचर भी एंड्रॉयड गूगल कीबोर्ड में शामिल हुए हैं। उदाहरण के लिए स्पेसबार पर टैप और होल्ड करें व कर्सर को फटाफट मूव करने के लिए दायें या बायें करें। गूगल का यह फीचर ऐप्पल के 3डी टच कर्सर कंट्रोल जैसा है। इससे पहले कई थर्ड पा4टी कीबोर्ड में भी इस तरह के फीचर आ चुके हैं। अब बायीं तरफ स्लाइड कर डिलीट बटन से एक सिंगल अक्षर के सभी शब्दों को भी डिलीट किया जा सकता है।  
Advertisement

अगर आप गूगल कीबोर्ड के फैन हैं तो एंड्रॉयड पर जारी हुआ यह नया अपडेट खासा अच्छा है। गूगल एंड्रॉयड कीबोर्ड का नया अपडेट वीजन 5.0 पर जारी हो रहा है। आप एपीके फाइल से भी नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  3. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  4. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  5. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  6. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  7. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  8. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  9. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.