गूगल लाया फैमिली ग्रुप, कैलेंडर और फोटो साझा करना हुआ आसान

पिछले कुछ सालों में गूगल ने अपनी सेवाओं में कुछ काम के फैमिली शेयरिंग फ़ीचर जोड़े हैं। गूगल का इरादा इसके जरिए यूज़र के लिए अपने प्रियजनों के साथ कंटेट को आसानी से साझा कर सकने का है। सर्च दिग्गज़ ने पहले ही अपने यूज़र को म्यूज़िक शेयर करने और गूगल प्लसे 'गूगल प्ले म्यूज़िक फैमिली प्लान' व 'गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी' जैसे दूसरे कंटेट साझा करने की सुविधा दी है। लेकिन, अब यूट्यूब टीवी, कैलेंडर, फोटोज़ और कीप में भी 'फैमिली ग्रुप' की शुरुआत कर दी गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 मई 2017 12:11 IST
ख़ास बातें
  • नए फ़ीचर को अभी चुनिंदा देशों के लिए उपलब्ध कराया गया है
  • यूज़र एक समय में एक फैमिली ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं
  • एक फैमिली ग्रुप में छह सदस्य तक हो सकते हैं
पिछले कुछ सालों में गूगल ने अपनी सेवाओं में कुछ काम के फैमिली शेयरिंग फ़ीचर जोड़े हैं। गूगल का इरादा इसके जरिए यूज़र के लिए अपने प्रियजनों के साथ कंटेट को आसानी से साझा कर सकने का है। सर्च दिग्गज़ ने पहले ही अपने यूज़र को म्यूज़िक शेयर करने और गूगल प्लसे 'गूगल प्ले म्यूज़िक फैमिली प्लान' व 'गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी' जैसे दूसरे कंटेट साझा करने की सुविधा दी है। लेकिन, अब यूट्यूब टीवी, कैलेंडर, फोटोज़ और कीप में भी 'फैमिली ग्रुप' की शुरुआत कर दी गई है।

यूज़र माय अकाउंट पेज पर जाकर, एक फैमिली ग्रुप में छह सदस्य तक जोड़ सकते हैं। यूट्यूब टीवी के साथ, ग्रुप मेंबर किसी भी मशहूर केबल नेटवर्क से 35 डॉलर (करीब 2,300 रुपये) प्रति महीने पर लाइव स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं। यूज़र, अब फैमिली ग्रुप का इस्तेमाल कर फोटोज़ ऐप से आसानी से तस्वीरें साझा कर पाएंगे। इसके अलावा यूज़र किराने का सामान, टू-डू और दूसरे कंटेट की लिस्ट को भी 'कीप' के जरिए साझा कर सकते हैं।

सर्च दिग्गज ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''परिवार के सदस्य कई सारी चीजें साझा करते हैं- अब हम शेयरिंग को और ज़्यादा आसान बना रहे हैं। अब आप गूगल पर अपने फैमिली ग्रुप के साथ जुड़कर पहले से ज़्यादा आसानी से चीजें साझा कर पाएंगे।''

इसके अलावा कैलेंडर ऐप में फैमिली ग्रुप के शामिल होने का मतलब है कि आपके फैमिली ग्रुप द्वारा प्लान की जाने वालीं एक्टिविटी के लिए एक अलग कैलेंडर दिया गया है। इस फ़ीचर की मदद से परिवार में होने वाले उन फंक्शन को याद रखना आसान होगा जिन्हें आप अक्सर भूल जाते हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, अभी इन सेवाओं में फैमिली शेयरिंग फ़ीचर को ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूज़ीलैंड, रूस, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, एक यूज़र एक समय में सिर्फ एक फैमिली ग्रुप का हिस्सा बन सकता है। और हर 12 महीने में सिर्फ एक बार फैमिली ग्रुप मेंबरशिप को बदला जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.