Google Duo के वेब वर्ज़न से आप कर पाएंगे ग्रुप वीडियो कॉल

Google ने ऐलान किया है कि जल्द ही Google Duo वेब पर ग्रुप कॉल का लाभ उठाया जा सकेगा, जिसकी शुरुआत आने वाले हफ्तों में क्रोम ब्राउज़र से होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मई 2020 12:51 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र पर उपलब्ध होगा यह फीचर
  • Google Duo ऐप में जुड़ा डूडल फीचर
  • गूगल डुओ ऐप पर पहले से ग्रुप कॉल की सुविधा उपलब्ध

Google Duo ग्रुप वीडियो कॉलिंग फीचर

लॉकडाउन के दौरान अब तक आप Google Duo पर वीडियो कॉल व ग्रुप वीडियो कॉल का आनंद उठा रहे थे, हालांकि ग्रुप कॉल की सुविधा केवल मोबाइल ऐप तक ही सीमित थी। लेकिन अब Google ने ऐलान किया है कि, जल्द ही Google Duo वेब पर ग्रुप कॉल का लाभ उठाया जा सकेगा, जिसकी शुरुआत आने वाले हफ्तों में क्रोम ब्राउज़र से होगी। कॉन्टेक्ट नंबर के अलावा, इसके वेब वर्ज़न पर यूज़र्स उन लोगों को ग्रुप कॉल कर सकेंगे जिनके पास Google Duo अकाउंट होगा। इसके अलावा इस वीडियो कॉलिंग ऐप में नया फैमिली मोड भी जोड़ा गया है, जो कि वीडियो कॉलिंग के दौरान के समय को और भी मजेदार बनाने के लिए आपको फन इफेक्ट्स और मास्क प्रदान करेगा। इफेक्ट और मास्क के फैमिली मोड के अलावा गूगल डुओ में Mother's Day इफेक्ट्स को भी शामिल किया गया था, हालांकि यह इफेक्ट एंड्रॉयड और आइओएस के केवल वन टू वन वीडियो कॉल में ही मौजूद था।

Google Duo on Web की बात करें, तो Google ने कहा है कि अब यूज़र्स जल्द ही Google Duo वेब पर भी ग्रुप कॉल कर सकते हैं। यह नया फीचर जल्द ही आने वाले हफ्तों में रोलआउट किया जाएगा। पहले इसका प्रिव्यू क्रोम पर उपलब्ध होगा और फिर इसे बड़े स्तर पर ज़ारी किया जाएगा। वेब पर गूगल डुओ के द्वारा यूज़र्स किसी भी उस शख्स को वीडियो कॉल कर सकते हैं, जिनके पास गूगल डुओ अकाउंट मौजूद है, हालांकि इस वीडियो कॉलिंग सुविधा के लिए आपको उनके साथ यूनिक लिंक शेयर करना होगा, जिस पर क्लिक करके ही वह आपकी वीडियो कॉल का हिस्सा बन सकते हैं। हाल ही में खबर मिली थी कि गूगल ऐसे फीचर पर काम कर रहा है कि जिस पर लोग एक-दूसरे से कॉन्टेक्ट करने के लिए ईमेल आइडी का इस्तेमाल करेंगे, यह कदम कॉल करने के लिए कॉन्टेक्ट नंबर की जरूरत को कम करता है। इसी खबर के बाद गूगल डुओ वेब ग्रुप कॉलिंग फीचर का ऐलान किया गया है। याद दिला दें, फिलहाल आप अपने गूगल डुओ वेब अकाउंट से केवल एक ही शख्स के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, गूगल डुओ में नया फैमिली मोड जोड़ा गया है, जो कि यूज़र्स को अपने फैमिली मेंबर्स के साथ मजेदार वीडियो कॉलिंग का अनुभव प्रदान करेगा। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले मैन्यू आइकन में जाइए और फिर फैमिली पर टैप कीजिए। यह फीचर सभी के लिए कॉल के दौरान डूडल करने की क्षमता को जोड़ता है, जिसमें नए मास्क व इफेक्ट्स को जोड़ा गया है। इसमें एस्ट्रोनॉट मास्क और कैट मास्क शामिल है। फैमिली मोड में म्यूट और हैंग-अप बटन भी दिए गए हैं, जब आप एक साथ खेलते हैं। गूगल ने कहा कि यह नया फैमिली मोड, आपको तब उपलब्ध होगा जब आप अपने गूगल अकाउंट से डुओ में साइन-इन करेंगे। हालांकि, इस लेख को लिखते वक्त हमें यह फीचर ऐप में नहीं दिखा। गूगल ने इसे स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया है, हो सकता है इसे आप तक पहुंचने में थोड़ा समय लगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Duo, Google Duo on Web, Group calls, Family Mode, Mothers Day
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.