Google Assistant नई अपडेट के साथ अब पहले से बेहतर समझेगा आपकी बात!

गूगल अपने असिस्टेंट को अधिक यूजर फ्रेंडली की बनाने की कोशिश कर रही है जिससे यह अनोखे नामों का उच्चारण भी कर पाएगा और स्पीच रिकॉग्निशन करेगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Google Assistant अपडेट यूएस में स्मार्टस्पीकर्स में है उलब्ध
  • नई अपडेट में अभी सिर्फ अंग्रेजी भाषा को ही जोड़ा गया है
  • Google Assistant अब अनूठे नाम का उच्चारण भी कर पाएगा

गूगल असिस्टेंट को अनूठे नामों को पहचानना अब सिखाया भी जा सकता है

Google Assistant अपडेट आने के बाद अब यह पहले से बेहतर ढंग से स्पीच पहचानने और नाम उच्चारण करने में सक्षम होगा। वर्चुअल असिस्टेंट के लिए गूगल का यह अपडेट अनूठे नामों को पहचानने के अलावा यूजर द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर वार्ता संदर्भ को भी समझने में मदद करेगा। यह सर्च दिग्गज, गूगल असिस्टेंट और यूजर के बीच की बातचीत की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए बायडायरेक्शनल रिप्रेसेंटेशन्स फ्रॉम ट्रांस्फॉर्मर्स (BERT) सिस्टम को लागू करेगी। यह अपडेट फिलहाल यूएस में गूगल स्मार्ट स्पीकर्स पर उपलब्ध है। जल्द ही निकट भविष्य में यह स्मार्टफोन और स्मार्टडिस्पले में भी देखने को मिलेगी।

एक ब्लॉग पोस्ट के द्वारा इस अपडेट की घोषणा करते हुए गूगल अपने असिस्टेंट को अधिक यूजर फ्रेंडली की बनाने की कोशिश कर रही है जिससे यह अनोखे नामों का उच्चारण भी कर पाएगा और स्पीच रिकॉग्निशन करेगा। गूगल ने कहा कि अब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट को अनोखे नाम पहचानना और उच्चारित करना भी सिखा सकते हैं। कंपनी ने कहा अब असिस्टेंट यूजर्स की बात बिना रिकॉर्ड किए सुनेगा और उसको याद भी रखेगा। वर्तमान में यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा के लिए उपलब्ध है किंतु गूगल जल्दी ही इसमें दूसरी भाषाओं को भी जोड़ देगी।
Advertisement


दूसरी महत्वपूर्ण फीचर है यूजर की स्पीच को पहचानना और वार्ता का सही संदर्भ निकालना। इसके लिए गूगल ने असिस्टेंट की नैचुरल लैंग्वेंच अंडरस्टेंडिंग मॉडल का पुनर्निर्माण किया है। ताकि यह संदर्भ को समझने के साथ ही रिफरेंस रिजोल्यूशन को भी बेहतर बना सके। कंपनी ने कहा कि यह अपडेट BERT द्वारा संचालित मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी का प्रयोग करती है। इसी के कारण अब गूगल असिस्टेंट अलार्म और टाइमर्स की कमांड के लिए 100 प्रतिशत सटीकता पर काम कर पाएगा। स्मार्ट स्पीकर्स के अलावा दूसरे डिवाइसेज पर भी गूगल ने जल्द ही यह फीचर लाने की बात कही।
Advertisement

गूगल ने BERT को यूजर और असिस्टेंट के बीच की वार्ता की गुणवत्ता को बढा़ने के लिए भी लागू किया है। अब असिस्टेंट पुराने वार्तालाप का प्रयोग भी उत्तर देने और प्रतिक्रिया देने के लिए करेगा। साथ ही ये भी समझ पाएगा कि स्क्रीन पर क्या दिखाया जा रहा है। यह अब फॉलोअप प्रश्नों का उत्तर देते हुए वार्तालाप को अधिक प्राकृतिक बनाने की कोशिश करेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Assistant Update, BERT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.