Gmail करते हैं इस्तेमाल तो इन 10 टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानें

आइए जानें ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जो Gmail करने के आपके अनुभव को बना देंगे पहले से ज्यादा बेहतर:

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2018 18:22 IST
ख़ास बातें
  • जीमेल में इन छोटी-बड़ी तरकीबों को अपनाएं
  • असुविधा से बचाएंगे जीमेल के ये अनूठे फीचर
  • जीमेल को सरल और सुगम बनाने के लिए करें इन टिप्स का इस्तेमाल

Gmail में हैं ये फीचर भी, जानें इनके बारे में

ई-मेल की दुनिया में Gmail एक जाना-माना नाम है। आज के 'स्मार्ट' दौर में ई-मेल के लिए आउटलुक, याहू, हॉटमेल जैसे माध्यम भी मौज़ूद हैं लेकिन गूगल के जीमेल की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यह यूज़र के लिए मुफ्त मेल सेवा है, जिसका इस्तेमाल निजी और प्रोफेशनल, दोनों तरह से किया जाता है। जीमेल से जुड़ीं कई तकनीक और तरकीब हैं, जिनकी मदद से आप मेलिंग को और सरल व सुविधाजनक बना सकते हैं। बता दें कि जीमेल सेवा अप्रैल 2004 में शुरू हुई थी, जिसके बाद इसके यूज़र में लगातार इज़ाफा होता गया।

आइए जानें ऐसे ही टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जो Gmail करने के आपके अनुभव को बना देंगे पहले से ज्यादा बेहतर:
Advertisement
 
 

गूगल कैलेंडर

अगर आप Gmail इस्तेमाल रेग्युलर करते हैं और दिन-तारीख याद नहीं रहते तो यह फीचर काम का साबित हो सकता है। गूगल कैलेंडर फीचर को आप जीमेल एकाउंट में जोड़ सकते हैं। यह जीमेल लैब्स का फीचर है। इसके लिए आपको सेटिंग - लैब्स में जाना होगा। नीचे जाकर Google कैलेंडर गैजेट में जाकर उसे एनेबल करना होगा। इसके बाद आपको 'सेव चेंजेस' पर क्लिक करना होगा। इसे ऐलाउ करने के बाद गूगल कैलेंडर गैजेट आपके इनबॉक्स में दिखना शुरू हो जाएगा।
 

ई-मेल को शेड्यूल करना

क्या आपको पता है कि ट्वीट और फेसबुक पोस्ट की तरह आप जीमेल को भी शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए https://www.boomeranggmail.com/ बूमरेंग जीमेल की मदद लेनी होगी। इसमें आप अपना ई-मेल ड्राफ्ट कर आगे भेजने की समयसीमा तय कर सकते हैं। यह फीचर जी-मेल में पहले से नहीं आता। जैसा कि हमने पहले बताया, आपको बूमरेंग जीमेल इंस्टाल करना होगा। इंस्टाल करने के बाद यूज़र को इसमें Send Later बटन आने लगती है।
 

एकसाथ एक से ज्यादा एकाउंट चलाना

यह फीचर ज्यादातर Gmail यूज़र को नहीं पता होता और वे अलग-अलग ब्राउज़र में परेशान होते रहते हैं। इसके लिए आपको प्रोफाइल आइकन पर जाना होगा, जो ऊपर की तरफ दायीं ओर दिया रहता है। इसमें 'एड एकाउंट' विकल्प पर टैप करना होगा। यहां आईडी और पासवर्ड डालकर एक से ज्यादा एकाउंट मैनेज किए जा सकते हैं। इस तरह एक टैब से दूसरे टैब में जाकर कई एकाउंट मैनेज किए जा सकते हैं।
Advertisement
 

गैर-ज़रूरी टैब को हटाना

Gmail में अगर आप प्राइमरी, सोशल, प्रमोशन, अपडेट्स और फोरम जैसे अनचाहे टैब हटाना चाहते हैं तो उसके लिए भी समाधान है। आप सेटिंग - इनबॉक्स - कैटिगरीज़ में जाकर जिन टैब को हटाना चाहते हैं, टैप कर हटा सकते हैं।  
 

एकाउंट को किसी और ने तो नहीं चलाया?

अगर आपको शंका है कि आपके जीमेल एकाउंट को किसी ने खोला है, किसी ने सेंध मारने की कोशिश की है। तो आप जांच सकते हैं। मुख्य पेज में नीचे की ओर 'लास्ट एकाउंट एक्टिविटी' का विकल्प होता है। यहां डिटेल में जाकर आप ब्राउज़र, आईपी एड्रेस और समय आदि की जानकारी ले सकते हैं।
 

Gmail में नोटिफिकेशन को ऑन करना

इस ट्रिक के ज़रिए जीमेल यूज़र को उनकी गतिविधियों  के बारे में नोटिफिकेशन मिलते रहते हैं। इसे एक्टीवेट करने के लिए 'सेटिंग - जनरल - डेस्कटॉप नोटिफिकेशन' को सक्रिय करना होता है। ज़रूरत पड़ने पर इसे आसानी से ऑफ भी किया जा सकता है।   
Advertisement
 

थीम जोड़ना

अगर आप हर दिन जीमेल को एक ही रंग व डिज़ाइन में देखकर बोर हो चुके हैं तो यह तरकीब काम आएगी। इसके लिए आप 'सेटिंग - थीम्स - सेट थीम' में जाएं और मनचाही थीम से अपने जीमेल को सजा सकते हैं।
 

जीमेल के इनबॉक्स में मैसेज की संख्या

आम तौर पर जीमेल इनबॉक्स में 50 मैसेज दिखते हैं। अगर आप इनकी संख्या बढ़ाना चाहते हैं और एक बारे में ज्यादा मैसेज देखना चाहते हैं तो उसके लिए भी तरकीब है। 'सेटिंग - जनरल - मैक्सिमम पेज साइज' पर जाएं। यहां आप पेज के हिसाब से मैसेज की संख्या को घटा और बढ़ा सकते हैं।
 

पहले से लिखे जवाब भेजने हों तो...

Gmail में अगर आप किसी को खास तौर से पहले से लिखे जवाब देना चाहते हैं तो विकल्प है। इसके लिए 'सेटिंग - लैब्स - एनेबल कान्ड रिस्पॉन्सेस' में जाना होगा। इस फीचर के ज़रिए आप अपने पहले से लिखे जवाब रिस्पॉन्स के तौर पर दे पाएंगे।
Advertisement
 

बड़ी फाइलें भेजनी हों तो...

Gmail में डेटा भेजने की सीमा 25 एमबी है, यदि इससे ऊपर डेटा भेजना है तो विकल्प मौज़ूद है। आप गूगल ड्राइव के ज़रिए 10 जीबी तक की फाइल भेज सकते हैं, जिसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज देने की ज़रूरत नहीं है। गूगल ड्राइव पर क्लिक करें, फाइल चुनें और उसे ई-मेल के ज़रिए अटैच कर संबंधित रिसीवर को भेज दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: gmail, google, gmail login, gmail tips, gmail tricks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.