फ्रीचार्ज यूजर अब व्हाट्सऐप के जरिए कर सकेंगे पैसे का लेनदेन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2016 16:59 IST
फ्रीचार्ज ने अपने यूजर को ज्यादा बेहतर अनुभव देने के लिए व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी की है। मोबाइल वॉलेट सर्विस फ्रीचार्ज यूजर अब व्हाट्सऐप के जरिए पैसे का लेनदेन कर पाएंगे। फ्रीचार्ज यूजर के लिए व्हाट्सऐप एक्सेसबिलिटी सेटिंग में 'चैट एन पे' फीचर उपलब्ध होगा।

फ्रीचार्ज ने एक ब्लॉग पोस्ट में इस नए फीचर की जानकारी दी। व्हाट्सऐप के जरिए पैसे के लेनदेन के लिए सबसे पहले यूजर को फ्रीचार्ज मोबाइल ऐप में जाना होगा। इसके बाद बायें से दायें तरफ स्वैप कर फ्री चार्ज मेन्यू में जाकर 'फ्रीचार्ज ऑन व्हाट्सऐप' फीचर को इनेबल करना होगा। इसके बाद आप व्हाट्सऐप में जाकर किसी कॉन्टेक्ट (जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं) को एक निश्चित फॉरमेट में मैसेज भेजना होगा।

अपने कॉन्टेक्ट को चैट में अमाउंट लिखने के बाद FC. लिखना होगा। सेंड बटन पर प्रेस करते ही फ्रीचार्ज की एक पॉप-अप विंडो खुल जाएगा जिसमें पैसे भेजने, मंगाने और रीचार्ज का विकल्प उपलब्ध होगा। आप जो भी विकल्प चुनना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। बस आपका काम हो जाएगा।

फिलहाल, यह फीचर फ्रीचार्ज के एंड्रॉयड यूजर के लिए ही उपलब्ध है। गौर करने वाली बात है कि पैसों का लेनदेन सिर्फ फ्रीचार्ज यूजर के बीच ही किया जा सकता है। इसके अलावा, फ्रीचार्ज फ्रीचार्ज के मुताबिक, 'चैट एन पे' फीचर किसी भी तरह व्हाट्सऐप से जुड़ा नहीं है। जिसका मतलब है कि फ्रीचार्ज से पैसे ट्रांसफर करने के लिए मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप सिर्फ एक जरिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FreeCharge, Whatsapp
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.