फेसबुक मैसेंजर पर जल्द ही कर सकेंगे फोन में मौज़ूद कॉन्टेक्ट से सीधे चैट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 अगस्त 2016 11:44 IST
फेसबुक द्वारा पहले ही कई सारे फीचर टेस्ट किए जाने की खबर सामने आ चुकी है। अब नई खबर मैसेंजर ऐप में किए जा रहे नए टेस्ट को लेकर है। फेसबुक मैसेंजर ऐप में नए 'एड कॉन्टेक्ट' रिक्वेस्ट फीचर की टेस्टिंग की जा रही है जिससे यूज़र किसी कॉन्टेक्ट को स्मार्टफोन पर एड करके ही मैसेंजर पर उससे चैट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आपके फोन में मौज़ूद कोई कॉन्टेक्ट फेसबुक पर आपकी फ्रेंड लिस्ट में नहीं है तब भी आप उससे मैसेंजर के जरिए चैट कर सकते हैं।

फेसबुक द्वारा इस फीचर की टेस्टिंग की पुष्टि बज़फीड से की गई। फिलहाल फेसबुक कुछ चुनिंदा यूज़र पर ही इस फीचर को टेस्ट कर रहा है इसके बाद ही इसे कॉमर्शियल तौर पर जारी किया जाएगा। अगर किसी यूज़र को एक बार आप अपने स्मार्टफोन के कॉन्टेक्ट में एड कर लेते हैं तो आप मैसेंजर पर उसे टेक्स्ट भेज पाएंगे। ऐप आपसे उउस कॉन्टेक्ट को आपकी फ्रेंड लिस्ट में एड करने को कहेगा लेकिन आप ऐसा ना करने का विकल्प चुन सकते हैं।
Advertisement

इससे पहले दिग्गज सोशल मीडिया वेबसाइट अपने मैसेंजर ऐप में मैसेज रिक्वेस्ट के जरिए इन यूज़र को बातचीत करने की सहूलियत देता था जो फेसबुक पर फ्रेंड्स नहीं हैं। अब यूज़र को किसी ऐसे व्यक्ति का मैसेज आने पर जो उसकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं है या तो एक नोटिफिकेशन या मैसेज रिक्वेस्ट अलर्ट मिलेगा। इसके अलावा यूज़र रिक्वेस्ट पढ़ने के बाद या तो एक्सेप्ट करने या फिर ब्लॉक फ्यूचर मैसेज का विकल्प चुन सकते हैं।

एड कॉन्टेक्ट फीतर से यह पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी। हमारे फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में ऐसे कई लोग होते हैं जो फेसबुक पर फ्रेंड लिस्ट में शामिल नहीं होतेष इस फीचर से यू़ज़र की प्रोफाइल को ढूंढने, फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने, उसके एक्सेप्ट होने और फिर मैसेंजर पर बातचीत शुरू होने की परेशानी के बिना ही मैसेंजर पर चैट की जा सकती है। इसके अलावा इस फीचर से आप मैसेज रिक्वेस्ट फॉरमेट का इस्तेमाल किए बिना भी यूज़र को एड कर सकते हैं।  
Advertisement

कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने नए बॉट पेश किए थे जिनसे यूज़र को सीधे विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन मैसेज भेजे जा सकते हैं। इससे पहले इसी महीने एक नया फीचर सीक्रेट कनवर्सेशन भी शुरू हुआ था जिससे यूज़र चुनिंदा मैसेज को पूरी तरह इनक्रिप्ट कर एक सिंगल डिवाइस पर ही रख सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook Messenger, Apps, Social

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.