फेसबुक मैसेंजर के होमस्क्रीन का बदला रंगरूप, चलाना हुआ पहले से आसान

फेसबुक के मैसेजिंग ऐप, मैसेंजर को अब हर महीने करीब 1.2 बिलियन से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। अब फेसबुक के मैसेंजर ऐप को बेहतर नेविगेशन पर ध्यान देते हुए दोबारा डिज़ाइन किया गया है। मैसेंजर के प्रमुख, डेविड मार्कस ने गुरिवार को एक अपडेट का ऐलान किया और जोर देकर कहा कि दोबारा डिज़ाइन करने के दौरान 'मैसेंजर को ज़्यादा आसानी से चला पाना' ही ध्यान में रखा गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मई 2017 14:27 IST
फेसबुक के मैसेजिंग ऐप, मैसेंजर को अब हर महीने करीब 1.2 बिलियन से ज़्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। अब फेसबुक के मैसेंजर ऐप को बेहतर नेविगेशन पर ध्यान देते हुए दोबारा डिज़ाइन किया गया है। मैसेंजर के प्रमुख, डेविड मार्कस ने गुरिवार को एक अपडेट का ऐलान किया और जोर देकर कहा कि दोबारा डिज़ाइन करने के दौरान 'मैसेंजर को ज़्यादा आसानी से चला पाना' ही ध्यान में रखा गया।

दोबारा डिज़ाइन किया हुआ ज़्यादा 'व्यवस्थित' ऐप से लोग और बिज़नेस से जुड़ना ज़्यादा आसान होगा और सभी लोकप्रिय फ़ीचर को भी एक्सेस करना आसान होगा। सबसे बड़ा बदलाव इनबॉक्स के ऊपर हुआ है, जहां अब फेसबुक पर एक्टिव यूज़र के साथ मैसेज भी दिखेंगे, ताकि यूज़र किसी यूज़र और ग्रुप चैट को तेजी से एक्सेस कर सकें। याद दिला दें कि, मैसेंजर में इससे पहले ग्रुप चैट को नीचे लिस्ट किया गया था।
Advertisement

वहीं, मैसेंजर में नीचे की तरफ़ होम स्क्रीन, कॉल, कैमरा बटन और यूज़र व गेम खेलने के लिए टैब दिए गए हैं। अपडेट रोल आउट होने के साथ ही नीचे की तरफ़ एक नया डिस्कवर टैब भी शामिल हो जाएगा। मैसेंजर में एक नए रेड डॉट के जरिए यूज़र के लिए चीजों को और आसान बनाया गया है, जिसे एक विज़ुअल क्लू के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

मार्कस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ''मैसेंजर में ये बदलाव आपके लिए मैसेंजर को ज़्यादा साधारण बनाने के लिए किए गए हैं- जिससे यूज़र को कॉन्टेक्ट जल्दी मिलने में मदद हो सके, नई चैट शुरू कर सकें और अप टू डेट रह सकें।''
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि, कंपनी द्वारा मैसेंजर में इस महीने दिया गया यह दूसरा बड़ा अपडेट है। इससे पहले कंपनी ने इंस्टेंट गेम्स फ़ीचर रोलआउट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Messenger, Facebook, Social, Apps

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.