फेसबुक मैसेंजर में जोड़े गए नए कैमरा फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 12:17 IST
फेसबुक लगातार अपनी सर्विस में नए फ़ीचर जारी कर रहा है। इसकी एक वजह है दूसरे मीडिया शेयरिंग प्लेटफॉर्म से मिलने वाली कड़ी टक्कर। सोशल मीडिया दिग्गज ने हाल ही में अपने नए ऐप में कुछ नए फ़ीचर शामिल किए हैं और ये काफ़ी हद तक स्नैपचैट जैसे ही हैं। अब, फेसबुक मैसेंजर में लेटेस्ट अपडेट के साथ ही एक और नया फ़ीचर आया है और यह नया कैमरा फ़ीचर भी स्नैपचैट की तरह ही है। इस अपडेट को एंड्रॉयड व आईओएस ऐप के लिए जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी यह भारत में उपलब्ध नहीं है।

फेसबुक के मैसेंजर ऐप में लेटेस्ट अपडेट के साथ ही स्क्रीन के बीचोंबीच एक बड़ा कैमरा बटन दिख रहा है। और कंपनी ने एक नई नीति के तहत पेश किया है। क्योंकि चाहें यूज़र ऐप या कोई चैट खोले या नहीं, लेकिन स्क्रीन के बीच में शटर बटन दिखेगा ही। कई दूसरे कैमरा ऐप की तरह ही, एक बार टैप करने से तस्वीरें क्लिक हो जाएंगी जबकि देर तक बटन दबाने पर वीडियो रिकॉर्ड होना शुरू हो जाएगी।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ''एक तरह से कैमरा अब कीबोर्ड को रिप्लेस कर रहा है। कैमरा बटन के आसानी से एक्सेस के साथ ही, इन अपडेट से 3डी मास्क और स्पेशल इफेक्ट जैसे फ़ीचर भी मिलेंगे। स्नैपचैट की तरह ही फुल स्क्रीन के लिए आर्टिस्टिक फिल्टर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।''
 

इसके अलावा टेक्स्ट मैसेज को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए, मैसेंजर में कैमरा बटन के पास एक पैलेट बटन भी दिया गया है। यह बटन यूज़र द्वारा लिखे जा रहे टेक्स्ट के मुताबिक आर्टवर्क सुझाव देगा।
Advertisement
 

पिछले साल अगस्त में, फेसबुक ने मैसेंजर ऐप के लिए वर्चुअल असिस्टेंट 'एम' पेश किया था। अब, कंपनी ने अमेरिका में 'एम सजेशंस' नाम का नया फ़ीचर शुरू किया है जिससे किसी कनवर्सेशन के आधार पर ऐप में सुझाव मिलते हैं। यह रिपोर्ट बज़फीड ने दी थी।
Advertisement

फेसबुक ने हाल ही में 'कैमरा इफेक्ट्स प्लेटफॉर्म' नाम का फ़ीचर लॉन्च किया। इस फ़ीचर से यूज़र अपनी तस्वीरों व वीडियो में फ्रेम जोड़ सकते हैं।

यह देखना मजेजदार होगा कि नई लेटेस्ट अपडेट से मैसेंजर ऐप पहले से कितना बेहतर होता है या फिर दूसरे सभी सोशल मीडिया ऐप की तरह ही बन जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.