Facebook का एक्‍शन, नवंबर में भारत में 1.62 करोड़ सामग्रियों पर की कार्रवाई

इस साल की शुरुआत में लागू हुए IT नियमों के तहत, 50 लाख से ज्‍यादा यूजर वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्‍स को हर महीने कम्‍प्‍लायंस रिपोर्ट पब्लिश करनी होती है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2021 20:01 IST
ख़ास बातें
  • 13 वॉइलेशन कैटिगरी के तहत यह कार्रवाई की गई।
  • 50 लाख से ज्‍यादा यूजर वाले प्‍लेटफॉर्म्‍स हर महीने देते हैं रिपोर्ट
  • जिन सामग्रियों पर कार्रवाई हुई, उनमें सबसे ज्‍यादा स्‍पैम कंटेंट थे

अक्टूबर में फेसबुक ने 13 कैटिगरीज में 1 करोड़ 88 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों पर ‘कार्रवाई’ की थी।

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी मेटा (Meta) कंटेंट से जुड़े नियमों का उल्‍लंघन करने पर लगातार कार्रवाई कर रही है। कंपनी ने बताया है कि भारत में उसने नवंबर महीने में फेसबुक पर 1 करोड़ 62 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों (Content Pieces) पर ‘कार्रवाई' की। 13 वॉइलेशन कैटिगरी के तहत यह कार्रवाई की गई। इसी अवधि के दौरान कंपनी के फोटो शेयरिंग प्‍लेटफॉर्म इंस्‍टाग्राम ने 12 कैटिगरीज में 32 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों के खिलाफ एक्‍शन लिया।   

इस साल की शुरुआत में लागू हुए IT नियमों के तहत, 50 लाख से ज्‍यादा यूजर वाले बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म्‍स को हर महीने कम्‍प्‍लायंस रिपोर्ट पब्लिश करनी होती है। प्‍लेटफॉर्म्‍स को मिली शिकायत पर लिए गए एक्‍शन की जानकारी इसमें दी जाती है। साथ ही इस रिपोर्ट में ऑटोमेटिक टूल्‍स का इस्‍तेमाल करके हटाए गए या डिसेबल्‍ड किए गए कंटेंट की डिटेल्‍स भी होती है। 

अक्टूबर में फेसबुक ने 13 कैटिगरीज में 1 करोड़ 88 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों पर ‘कार्रवाई' की थी। उसी अवधि के दौरान इंस्टाग्राम ने 12 कैटिगरीज में 30 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

ताजा रिपोर्ट में मेटा ने बताया है कि 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच फेसबुक को उसके भारतीय शिकायत तंत्र के जरिए 519 यूजर रिपोर्ट मिलीं। इनमें से 461 मामलों को यूजर्स को टूल्‍स देकर सॉल्‍व किया गया। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में फेसबुक ने जिन 1 करोड़ 62 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों पर कार्रवाई की, उनमें से 1 करोड़ 10 लाख सामग्रियां स्‍पैम से जुड़ी थीं। 20 लाख सामग्री हिंसा की थीं। 15 लाख सामग्री अडल्‍ट न्‍यूडिटी और सेक्‍सुअल एक्टिविटी की थीं। इसके अलावा एक लाख से ज्‍यादा हेड स्‍पीच पर भी एक्‍शन लिया गया। कई और क‍ैटिगरीज में भी कार्रवाई की गई। इनमें बुलिंग और उत्‍पीड़न की 102,700 सामग्री, स्‍यूसाइड और खुद को चोट पहुंचाने वाली 370,500 सामग्री शामिल हैं। बच्‍चों से जुड़े खतरों पर भी कार्रवाई की गई।  
Advertisement

वहीं, इंस्टाग्राम पर जिन 12 कैटिगरीज में 32 लाख से ज्‍यादा सामग्रियों पर कार्रवाई की गई, उनमें सबसे ज्‍यादा मामले आत्महत्या और खुद को चोट पहुंचाने से जुड़े थे। ऐसी 815,800 सामग्री पर एक्‍शन हुआ। हिंसक और ग्राफिक कंटेंट से जुड़े 333,400 मामलों को हटाया गया। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Facebook, Instagram, Meta, november report, content pieces action
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.