आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप में क्या कुछ नया है, आइए जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 11 जनवरी 2017 11:01 IST
ख़ास बातें
  • तेजी एवं आसानी से ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा हर कोई चाहता है
  • इसी मकसद से आईआरसीटीसी नया ऐप रेल कनेक्ट लॉन्च करने वाला है
  • इसका बीटा वर्ज़न गूगल प्ले पर उपलब्ध है
तेजी एवं आसानी से ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा हर कोई चाहता है। इसी मकसद से आईआरसीटीसी नया ऐप रेल कनेक्ट लॉन्च करने वाला है। वैसे, इसका बीटा वर्ज़न गूगल प्ले पर उपलब्ध है। यह पुराने आईआरसीटीसी कनेक्ट ऐप से कई मायनो में अलग है। ऐप में क्या कुछ नया है, आइए जानें...

नए ऐप में आपको बार-बार लॉगइन करने की टेंशन से छुटकारा मिल जाएगा। दरअसल, सिक्योरिटी के लिहाज से अब ऐप को पहली बार इंस्टॉल करने के दौरान यूज़र को चार नंबर वाला पिन सेटअप करना होगा। अब आप जब नए मोबाइल ऐप का नया सेशन शुरू करेंगे तो बार-बार लॉगइन आईडी और पासवार्ड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। बस पिन डालने से काम चल जाएगा।
Advertisement


नए ऐप से आप तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा प्रीमियम तत्काल और महिलाओं की कोटा बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
Advertisement

आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप अब पूरी तरह से सिंक होगा। आप टिकट देखने, कैंसल करने और टीडीआर फाइल करने का काम किसी भी प्लेटफॉर्म पर कर पाएंगे, जबकि पहले ऐसा नहीं होता था।

बताया गया है कि अगर आपने आधिकारिक ऑनलाइन ट्रेवल एजेंट से टिकट बुक कराई है तो आप ई-टिकट का स्टेटस ऐप में जांच सकेंगे। ऐप में बोर्डिंग प्वाइंट बदलने और करेंट रिज़र्वेशन की सुविधा भी होगी।
Advertisement

अन्य पेमेंट वॉलेट के अलावा ऐप में तेजी से टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ई-वॉलेट को भी इंटिग्रेट किया गया है।
Advertisement

अब सवाल कि पुराने ऐप का क्या होगा?  घबराने की बात नहीं है, पुराने मोबाइल ऐप से बुक किए गए टिकट नए ऐप में भी दिखेंगे और आप चाहें तो इन्हें रद्द भी कर सकेंगे।

यह ऐप कैसा काम करता है। क्या यह वाकई में दावे के मुताबिक तेजी और आसानी से टिकट बुक करने के लिए बना है? इन सवालों का जवाब हम आपको जल्द ही देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.